आदिबदरी/चमोली।
आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल करने को लेकर बीकेटीसी की भूसम्पती की उच्चस्तरीय टीम कुछ प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी लेने के लिए बीकेटीसी के उपाध्यक्ष एवं भूसम्पती उप समिति के अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अगुवाई में पौराणिक धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व आदिबदरी मंदिर पहुंची। आदिबदरी मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूल मालाओं से बीकेटीसी टीम का स्वागत किया।
गौरतलब है कि लम्बे समय से क्षेत्र की जनता व आदिबदरी मंदिर समिति आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल करने की मांग करते रही है। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री व बीकेटीसी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी को पत्र भेजा था इसी पत्र के संदर्भ में बीकेटीसी की उच्चस्तरीय टीम ने सोमवार को मंदिर समिति के साथ बैठक कर मंदिर की पूजा पद्धति व व्यवस्था,भूसम्पति, मंदिर के हक-हकूकधारियों, मंदिर से सम्बंधित आयोजित समारोहों सहित तमाम बींदुओं पर विस्तार से जानकारी ली ।
बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिबदरी मंदिर समूह को जनभावनाओं को देखते हुए बीकेटीसी में शामिल किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
श्री सती ने कहा अगामी 12 सितम्बर को ऋषिकेश में आयोजित बोर्ड की बैठक में मंदिर को बीकेटीसी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा बोर्ड की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके बाद ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के पश्चात आदिबदरी मंदिर प्रबंध समिति ने बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित बीकेटीसी के सदस्यों को आदिबदरी मंदिर समूह का चित्र भेंट किया ।
बैठक में बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल,धीरज पंचभैय्या ( मोनू)डाॅ विनीत पोस्ती, अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रभारी संम्पति निरीक्षक कुलदीप बिष्ट, आदिबदरी मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष विजय चमोला, ग्राम प्रधान नवीन बहुगुणा, मन्दिर के पूजारी एवं ग्राम प्रधान सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।











