डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति, डोईवाला के तत्वावधान में उत्तरांचल इंटरप्राइजेज, भानियावाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 41 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं सभासद ईश्वर रौथान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर रक्तदान अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शहादाब हसन, आसिफ हसन, कमाल अहमद, सहबान आरिफ, मुकेश, अहमद राजा, शुभम कंबोज आदि उपस्थित रहे।











