• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जलवायु परिवर्तन पर चुप बैठी है सरकार

05/05/21
in उत्तराखंड, संस्कृति
Reading Time: 1min read
204
SHARES
255
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
जलवायु परिवर्तन के विश्वव्यापी खतरों के बीच विभिन्न अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि विश्व के अन्य हिस्सों की तुलना में ग्लेशियर वाले क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव अधिक व्यापक है। इन क्षेत्रों में उत्तराखंड राज्य भी शामिल है। एक अध्ययन के अनुसार इस हिमालयी राज्य का औसत तापमान पिछले 10 वर्षों में शेष विश्व की तुलना में 1 प्रतिशत अधिक बढ़ा है। यहां गर्मियों के तापमान औसतन 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो गई है और सर्द दिनों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है।

हिमालयी राज्यों में जलवायु परिवर्तन के तीव्र असर को देखते हुए यूनाइटेड नेशंस डेवलेपमेंट प्रोग्राम यूएनडीपी के निर्देशन में देहरादून में राज्य जलवायु परिवर्तन केन्द्र एससीसीसी की स्थापना की गई है। पिछले वर्षों के दौरान इस केन्द्र की ओर से राज्य सरकार को कई सुझाव दिये गये हैं, लेकिन इनमें से एक भी सुझाव पर सरकार ने अब तक अमल नहीं किया है। वर्ष 2017 में एससीसीसी के सुझाव पर तत्कालीन राज्य सरकार ने 66 विभागों को अपने कुल बजट की एक प्रतिशत राशि जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यों में खर्च करने के आदेश दिये थे। लेकिन, इस आदेश पर किसी विभाग ने अमल नहीं किया। बाद में नई सरकार ने इस आदेश को यह कहकर वापस ले लिया कि जलवायु परिवर्तन के मामले में कोई नई व्यवस्था की जाएगी, हालांकि अब तक यह नई व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके बाद वर्ष 2018 में एससीसीसी की ओर से पर्यावरण से सीधे जुड़े विभागों से अपने बजट की 10 प्रतिशत राशि ऐसे प्रोजेक्ट पर खर्च करने का सुझाव दिया गया। जिनका संबंध जलवायु परिवर्तन से हो। इसके लिए शासन स्तर पर बैठक भी हुई थी और 16 विभागों को इस तरह के प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए भी कहा गया। लेकिन, दो वर्ष बाद भी किसी विभाग ने इस तरह का कोई प्रोजेक्ट तैयार नहीं किया। इसके अलावा एससीसीसी की ओर से एक और सुझाव राज्य सरकार को दिया गया था, इस सुझाव के तहत राज्य सरकार के आठ विभागों. कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, जल, पशुधन, परिवहन और ऊर्जा विभाग में विभागीय स्तर पर क्लाइमेट चेंज सेंटर बनाने को कहा गया था। लेकिन यह सुझाव भी राज्य सरकार ने तैयार नहीं किया।

जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्र पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर उत्तराखंड की सरकार कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार पर्यावरण को लेकर खुद के फैसलों पर भी अमल नहीं कर रही है। जुलाई 2017 में राज्य सरकार ने जलवायु परिवर्तन को लेकर स्टेट एक्शन प्लान बनाने की घोषणा की थी। इसमें नदियों का पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण और विकास में सामंजस्य किये जाने की बात कही गई थी। इस प्लान के तहत राज्य की दो नदियों को पुनर्जीवित करने की पहल भी की गई, लेकिन दो वर्षों बाद भी कोई नतीजा सामने नहीं आया है। राज्य में फिलहाल पर्यावरण विभाग वन विभाग के साथ ही सम्मिलित है। राज्य जलवायु परिवर्तन केन्द्र भी वन विभाग की ही एक शाखा के रूप में कार्य कर रहा है।

राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले वर्ष अगस्त में वन एवं पर्यावरण विभाग को अलग करने का फैसला किया था। इसके तहत राज्य में अलग से जलवायु परिवर्तन निदेशालय का गठन किया जाना है। इस निदेशालय के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्य, पर्यावरण संबंधी प्रकरणों पर सरकार का सलाह देना, जलवायु परिवर्तन कार्य योजना का क्रियान्वयन और संवेदनशील ईको सिस्टम का चिन्हीकरण कर विकास व पुनर्स्थापना पर परामर्श देने संबंधी कार्य करने की बात कही गई है। लेकिन फिलहाल इस तरह के निदेशालय के गठन की अब तक कहीं कोई सुगबुगाहट तक शुरू नहीं हुई है।

राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉण् विजय प्रसाद डिमरी कहते हैं कि जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ रहा है। वे कहते हैं कि उत्तराखंड में गर्मी के दिनों में औसत तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है और सर्द दिनों की संख्या में 20 वर्ष पहले के मुकाबले 20 से 25 दिन की कमी आ चुकी है। वे कहते हैं कि इससे राज्य में फल पट्टियों की स्थिति में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। सर्दियों में पैदा होने वाले वाले संतरा प्रजाति के माल्टा फल का उदाहरण देते हुए वे कहते हैं कि जिस पट्टी में आज से 15 वर्ष पहले भारी मात्रा में माल्टा पैदा होता था, वहां अब यह फल पूरी तरह लुप्त हो गया है।देवभूमि उत्तराखंड के कण कण में है देवों का वास, देवों की तपोभूमि कहे जाने वाली देवभूमि उत्तराखंड जहाँ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है वही इसके पास अपार वन संपदा, कृषि भूमि, बागवानी का खजाना भी भरा हुआ है तथा देवभूभि कृषि प्रधान होने के साथ साथ फलोत्पादन, बागवानी, सब्जी उत्पादन में भी अग्रणी भूमिका निभाता है और ये यहां के निवासियों के रोजगार के सदैव ही सशक्त माध्यम रहे हैं कृषि, बागवानी आदि।

Share82SendTweet51
Previous Post

कोरोना से बचने के नुस्खे बताती एक किताब

Next Post

जिलाधिकारी ने देखी घाट क्षेत्र में बादल फटने से हुई तबाही

Related Posts

उत्तराखंड

देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर

June 7, 2026
10
उत्तराखंड

वीकेंड पर पर्यटकों की पहली पसंद बना लच्छीवाला नेचर पार्क, एक दिन में पहुंचे 07 हजार से अधिक सैलानी

June 7, 2026
58
उत्तराखंड

प्रसव पीड़ित महिला को मीलों चलकर एरेठा से डोली में देवाल पहुंचे ग्रामीण

June 7, 2026
7
उत्तराखंड

यूकेडी नेताओं ने किया पिंडर घाटी का दौरा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

June 7, 2026
5
उत्तराखंड

देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन

June 7, 2026
32
उत्तराखंड

9 जून से शुरू हो रही है ग्वालदम की प्रसिद्ध रामलीला

June 7, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67694 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45780 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर

June 7, 2026

वीकेंड पर पर्यटकों की पहली पसंद बना लच्छीवाला नेचर पार्क, एक दिन में पहुंचे 07 हजार से अधिक सैलानी

June 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.