डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने जौलीग्रांट निवासी मुकेश प्रसाद को परवादून जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। बता दें कि मुकेश प्रसाद इससे पहले एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वह परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन पर जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति विभाग के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुकेश प्रसाद की नियुक्ति से परवादून में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा। इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, हेमा पुरोहित, अश्विनी बहुगुणा, करतार नेगी, सुनील बर्मन, राहुल सैनी, अमित सैनी, शार्दूल नेगी, सावन राठौर, मनोज पाल, आरिफ अली, विवेक सैनी और राहुल आर्य आदि ने हर्ष व्यक्त किया।











