हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
थराली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने , समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर तहसील कार्यालय थराली में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने तहसील प्रशासन थराली के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा।
पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को थराली के पूर्व विधायक डॉ. जीतराम के नेतृत्व में थराली, नारायणबगड़ और देवाल क्षेत्र के कांग्रेसी थराली तहसील कार्यालय में इक्कठे हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वहां पर धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जीतराम ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडन आदि पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता से भाजपा ने एक से बढ़कर एक वायदे किए थे किन्तु आज तक भी वायदे पूरे नही किए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी थराली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं , बेहतरीन शिक्षा,पेयजल,संचार, जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए छटपटा रही हैं, और नेता मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहें हैं। पूर्व विधायक ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों पर केंद्र, राज्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दोषी करार देते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता इस का एक-एक हिसाब मांगेगी।
क्षेत्र के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, अल्ट्रासाउंड मशीनों के अभाव में हों रही मौतों पर रोष व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता संदीप पटवाल, थराली कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत, थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत,देवाल के डीडी कुनियाल ने भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता मन बना चुकी हैं।उन्होंने कहा कि थराली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति दिनों-दिन बतर होती जा रही हैं। कांग्रेसी नेता महावीर बिष्ट ने ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वांण-तपोवन मोटर सड़क जिसे पिछले दो सालों बीआरओ लेने के प्रयासों में जुटी हुई इस सड़क को तत्काल बीआरओ को स्थानांतरित किए जाने की मांग की।धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवाल के अध्यक्ष कमल गड़िया, नारायणबगड़ के नरेंद्र रावत, थराली के कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, नगर अध्यक्ष अब्बल सिंह गुंसाई, महावीर बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेंद्र रावत, केडी कुनियाल,प्रविन्द्र सिंह नेगी, गजेन्द्र रावत,प्रताप राम,सचिन बिष्ट,युवा कांग्रेस देवाल के प्रदीप दानू आदि ने विचार व्यक्त किए।धरने के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसील प्रशासन थराली को सौंपा। यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा जैसे विषयों पर सरकार से कार्यवाही करने की मांग की गई हैं।











