डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट शिवम और अभिषेक मंडल ने डीयूवाई के अंतर्गत आईआईएम काशीपुर में आयोजित ग्रुप-1 उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर (फेज-2) सफलतापूर्वक पूरा कर महाविद्यालय लौटे। प्रशिक्षण के दौरान दोनों कैडेटों ने पिरूल से पेंसिल स्टैंड, फ्लावर पॉट सहित विभिन्न उत्पाद तैयार किए और उनका प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को इसी प्रकार उत्साह और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उनकी उपलब्धि पर नोडल अधिकारी डॉ. त्रिभुवन खाली, एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) वल्लरी कुकरेती समेत अन्य प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों कैडेटों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











