हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा छात्रों एवं युवाओं के दबाव में मंत्री पद से दिए गए इस्तीफे को कांग्रेस पार्टी ने देश की एक बड़ी जीत बताते हुए मंत्री के इस्तीफे पर पटाखे फोड़ कर अपनी प्रशंसा जाहिर की।
शनिवार को छात्रों, युवाओं के भारी दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा अपने मंत्री पद से इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेजने को कांग्रेसियों ने छात्रों, युवाओं एवं लोकतंत्र की जीत बताते हुए इस्तीफे की खुशी में विकास खंड मुख्यालय देवाल के मुख्य बाजार में आतिशबाज़ी की इस मौके पर थराली के
पूर्व विधायक जीतराम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। इसके लिए उन्होंने देशभर के छात्रों व युवाओं को बधाई दी। आतिशबाजी के दौरान देवाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल गढ़िया, ,प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत प्रदीप दानू ,प्रधान प्रेम सिंह, इंद्र सिंह राणा ,कंचन सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान बख्तावर सिंह, जय सिंह नेगी, महामंत्री राकेश मिश्रा, महेश त्रिकोटी, गजेन्द्र सिंह, भूपेंद्र बिष्ट,जगत सिंह,मोहन राम,पूर्व प्रधान कुन्दन कोटड़ी आदि मौजूद थे।











