हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
श्री नंदादेवी राजजात यात्रा राज्य मार्ग थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर सड़क पर देवाल बाजार से आगे राजकीय इंटर कॉलेज की और सड़क पर लोनिवि थराली के द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य शुरू करने पर देवाल के व्यापार संघ एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोनिवि थराली का आभार व्यक्त किया हैं।
दरसअल देवाल बाजार के अंतिम छोर पर इच्छोली गधेरे की और जहां पर लंबे समय से सड़क पर मलवा बिखरे पड़े होने से हल्की बरसात में भी कीचड़ हो जाता हैं और यहां से इंटर कालेज देवाल सहित अन्य आने, जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। व्यापार संघ देवाल सहित जनप्रतिनिधि बाजार के अंतिम छोर से इच्छोली गद्देरे तक लंबें समय से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की मांग करते आ रहें हैं आखिरकार लोनिवि थराली के द्वारा इस सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का शनिवार से कार्य शुरू कर दिया हैं। सेलखोल-इच्छोली ईच्छोली प्रधान कविता मिश्रा, व्यापार संघ देवाल के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत,उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र बिष्ट आदि ने टाइल्स लगने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्र, छात्राओं एवं राहगीरों को काफी अधिक लाभ मिलेगा।इस मौके पर लोनिवि थराली के अवर अभियंता मनजीत ने व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारियां दी।











