
पिथौरागढ, 6 जून
विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको कुमाऊँ की मिलम कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से बालक नाथ मंदिर, उड़ाई (देवलथल) परिसर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया। ग्रामीणों ने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम का नेतृत्व मिलम कंपनी कमांडर मेजर साजिद ने किया। इस अवसर पर सीनियर जेसीओ सूबेदार भूपेंद्र सिंह, सीएचएम केशव प्रसाद तथा मिलम कंपनी के सभी जवानों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अभियान में गांव की लगभग 30 महिलाओं, 25 पुरुषों तथा अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गांव के सदस्य ललित पांडेय, पल्लवी पांडेय, प्रकाश पाण्डेय, चम्पा तिवारी, कलावती देवी, नीला देवी, ममता तिवारी, पीयूष, करन, आशीष सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए प्रादेशिक सेना के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।











