डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम और चाणक्य स्टडी पॉइंट, डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धीरेंद्र सिंह पवार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उचित लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। डोईवाला नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निगम के अधिकारी वहाब अहमद ने संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान अनुज कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।











