हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। गढ़वाल एवं कुमाऊं की मध्यस्थली एवं पर्यटन नगरी ग्वालदम में एक बार फिर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संडे मार्केट का शुभारंभ
किया गया।इस मौके पर ग्वालदम एवं आसपास की महिलाओं ने संडे मार्केट के जरिए अपने जैविक उत्पादों को बेच कर आर्थिक अर्जित की।
विकासखंड थराली के अंतर्गत ग्वालदम स्थान में संडे मार्केट (रविवार बाजार) का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के द्वारा स्थानीय उत्पादों को इस मार्केट के जरिए बेचा गया। इस बाजार को महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम माना जा रहा हैं।
उल्लेखनीय है कि इस अनूठी पहल की शुरुआत पूर्व खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी के कार्यकाल में ग्वालदम सहित कई अन्य स्थानों पर की गई थी। किंतु बीच में किन्हीं कारणों से इसे बंद कर दिया गया था।
विकासखंड थराली के वर्तमान खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया ने एक बार फिर से इस बाजार के महत्व को समझते हुए पुनः संडे मार्केट का शुभारंभ आज से करवाया। माना जा रहा है कि प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस बाजार का ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर लाभ मिलेगा। इस संडे मार्केट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार शुद्ध और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में विकासखंड की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। ग्राम विकास अधिकारी रजनीश कांडपाल, ब्लाक मिशन मैनेज गंभीर नेगी, एरिया कोऑर्डिनेटर पंकज पुरोहित , प्रशासनिक सहायक नवीन शाह, बैंक सखी दीपा देवी, दीक्षा रावत, पशु सखीइ
नीमा देवी के अलावा बधागढ़ी स्वायत्त सहकारिता जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
“प्रशासन आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है” नाम के इस प्रयास के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी रजनीश कांडपाल कहा कि ग्रामीणों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य उपलब्ध करवाने के लिए इस बाजार का आयोजन किया जा रहा है।निकट भविष्य में इस बाजार को और भी अधिक विस्तार दिया जाएगा ताकि अन्य क्षेत्रों की महिलाओं के साथ ही सामग्रियों के खरीददारों की संख्या में इजाफा किया जा सकें,इस बाजार के आयोजन में एनआरएलएम लगातार निकट भविष्य में सहयोग प्रदान करता रहेगा, बाजार के प्रति महिलाओं ने खासी रूचि दिखाई दी।











