• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बद्रिकाश्रम क्षेत्र में अपनी साधना और तपस्या से हज़ारों लोगों का जीवन बदलने वाले महान संत और अपरिग्रही फ़क़ीर गुदड़ी बाबा के जीवन और संदेश पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ के अँग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने एक उपयोगी पुस्तक लिखी

02/12/24
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
55
SHARES
69
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

ज्योतिर्मठ, 02दिसंबर।
बद्रिकाश्रम क्षेत्र में अपनी साधना और तपस्या से हज़ारों लोगों का जीवन बदलने वाले महान संत और अपरिग्रही फ़क़ीर गुदड़ी बाबा के जीवन और संदेश पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ के अँग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने एक उपयोगी पुस्तक लिखी है। आज भंग्यूल तपोवन की पावन भूमि पर ‘परमहंस गुदड़ी बाबा : हिमालय के एक त्रिकालदर्शी फ़क़ीर की कथा’ नामक इस पुस्तक का विमोचन बाबा की स्मृति में बने समाधि मंदिर में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित हुआ । बाबा के जीवन और संदेश पर यह पहली पुस्तक है ।

गुदड़ी बाबा भागवत साक्षात्कार प्राप्त हिमालय के एक अनूठे सिद्ध संत थे जिनका संबंध संतों के दशनामी अखाड़ों में प्रसिद्ध उदासीन सम्प्रदाय से था। पटियाला बाबा की जन्मभूमि रही है लेकिन उन्होंने परिव्राजक संत के रूप में भारत भ्रमण करते हुए अपने जीवन का सबसे ज्यादा समय बद्रिकाश्रम हिमालय में बिताया है और इस पूरे क्षेत्र में एक त्रिकालदर्शी सिद्ध संत के रूप में बाबा की बड़ी मान्यता है।
डॉ. केदारखंडी श्रीअरविन्द और श्रीमाँ की कृपा के पात्र हैं और उन्हीं की कृपा से एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद से उन्होंने दो वर्षों में बाबा की बेबूझ जीवन लीला और उनके विचार दर्शन पर यह पुस्तक तैयार की है। इस पुस्तक में छः अध्याय हैं जिनमें एक अध्याय बाबा का प्रत्यक्ष सानिध्य और आशीर्वाद पाने वाले दयाल सिंह भगत जी सहित उन गणमान्य व्यक्तियों का है जिन्होंने बाबा के साथ अपनी जीवन यात्रा का स्मरण किया है । हिंदी और अंग्रेजी में अब तक केदारखंडी की चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं हैं और दो पुस्तकें शीघ्र प्रकाशित होने वालीं हैं।

बाबा के सबसे करीबी भक्त और 17 साल तक उनके साथ रहकर साधना करने वाले मेरग गाँव निवासी 98 वर्षीय साधक श्री दयाल सिंह भगत ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा ने मेरे साथ साथ समूचे ज्योतिर्मठ और बद्रिकाश्रम क्षेत्र में हजारों लोगों को साधना की प्रेरणा दी और उनका जीवन बदल दिया। उन्होंने बाबा के साथ उपजी भावपूर्ण स्मृतियात्रा को साझा किया । संस्कृत विद्यालय जोशीमठ के प्रधानाचार्य/ श्रीअरविन्द परिवार जोशीमठ के अध्यक्ष अरविन्द पंत और मशहूर साहित्यकार श् भगत सिंह राणा “हिमाद” ने परमहंस गुदड़ी बाबा पुस्तक की मार्मिक समीक्षा की। अरविंद पंत ने पुस्तक को आध्यात्मिक साहित्य की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि केदारखंडी के गद्य में भी पद्य जैसा सरस, सरल आनंद है और इसी खूबी के कारण पुस्तक भविष्य में आमजन और शोधार्थियों के बीच बराबर लोकप्रिय होगी। पूरी पुस्तक एक आनंद सरोवर में विचरण करने जैसा अनुभव है। छंद के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर कवि हिमाद ने कहा कि इस पुस्तक के साथ गुदड़ी बाबा के जीवन और संदेश पर एक बहुप्रतीक्षित संकल्प पूरा हुआ है।
तपोवन के गणमान्य नागरिक संदीप नौटियाल, वयोवृद्ध बाबा भक्त श्री गोविंद सिंह कैरणी , कलम सिंह , राजेन्द्र सिंह, गब्बर सिंह, कैलाश नौटियाल, कैलाश भट्ट, संगीतकार रवि थपलियाल, गीतकार और शिक्षक देवी प्रसाद भट्ट, कवयित्री विनीता भट्ट, विजया ध्यानी, शिवांगी, दिनेश नम्बूरी , अनुज नम्बूरी आदि ने इस पुस्तक के प्रकाशन पर हर्ष प्रकट किया । स्वामी समृद्ध पुरी और ग्राम प्रधान भंग्यूल रोशनी देवी ने कहा कि अब गाँव और क्षेत्र की जनता को बाबा के जीवन और उपदेश की प्रामाणिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी ।
इस अवसर पर श्रीअरविन्द अध्ययन केंद्र ज्योतिर्मठ के सचिव और लोकप्रिय समाजसेवी ओमप्रकाश डोभाल और संदीप नौटियाल ने भंडारे का आयोजन भी किया और भंग्यूल गाँव की मातृ शक्ति और युवा शक्ति ने भजन प्रस्तुत किए ।
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश डोभाल और कवि हिमाद ने संयुक्त रूप से किया । श्रीअरविंद केंद्र से जुड़ी कवयित्री विनीता भट्ट सिलोड़ी ने गढ़वाली में मंत्रमुग्ध करने वाली सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । गाँव की ओर से नरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। वरिष्ठ साधक श्री महावीर प्रसाद सिंह फर्स्वाण “श्रद्धालु” ने अतिथियों का आभार प्रकट किया ।

Share22SendTweet14
Previous Post

मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया

Next Post

भूस्खलन प्रभावित पगनों गांव के 40 और ग्राम उर्गम के तल्ला बडगिण्डा तोक के 03 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक करोड़ बयानबे लाख पच्चास हजार धनराशि स्वीकृत

Related Posts

उत्तराखंड

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: सात मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सौंपे पुरस्कार के चेक

October 24, 2026
36
उत्तराखंड

सुनंदा हाटमिक्स प्लांट संचालकों ने नियमानुसार संचालन करने का दावा किया

October 24, 2026
11
उत्तराखंड

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

October 24, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला: भक्त ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

October 23, 2026
38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.