• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

गुरू की सीख जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : सुरेन्द्र सिंह नेगी

शिक्षक दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने किया 154 शिक्षकों का सम्मान, मां को बताया जीवन की प्रथम गुरु

06/09/26
in उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
3
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। शिक्षक दिवस के अवसर पर पार्थ वेडिंग पॉइंट, निंबूचौड़, कोटद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 154 शिक्षक- शिक्षिकाओं, डिग्री कॉलेज के प्रोफेसरों तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन जीने की सही दिशा, संस्कार, अनुशासन और अच्छे-बुरे के बीच अंतर समझने की क्षमता प्रदान करते हैं। एक शिक्षक का प्रभाव उसकी कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसकी दी हुई सीख विद्यार्थी के पूरे जीवन के साथ चलती है।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भावुक होते हुए कहा कि वैसे तो जीवन में अनेक शिक्षकों का मार्गदर्शन, सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, लेकिन जीवन की पहली गुरु मां होती हैं। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे को जीवन के शुरुआती संस्कार देती है, सही और गलत का अंतर समझाती है और कठिन परिस्थितियों में हिम्मत के साथ आगे बढ़ना सिखाती है। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नमन किया।
नेगी जी ने अपने जीवन के एक विशिष्ट शिक्षक को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई “कभी हार मत मानना” की सीख आज भी उनके जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी रही हों, उन्होंने धैर्य, अनुशासन, ईमानदारी, अपने सिद्धांतों और कभी हार न मानने की भावना को हमेशा अपने साथ रखा। उन्होंने कहा कि जब भी जीवन में कठिन परिस्थितियां सामने आती हैं, गुरु द्वारा दी गई वही सीख आगे बढ़ने का साहस देती है।
उन्होंने कहा कि यही एक सच्चे शिक्षक की सबसे बड़ी शक्ति है कि उनकी कही हुई बात कक्षा समाप्त होने के बाद भी विद्यार्थी के जीवन में वर्षों तक मार्गदर्शन करती रहती है।
इस अवसर पर श्री नेगी ने महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉo राधाकृष्णन जी ने शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को समाज के निर्माण से जोड़ते हुए एक ऐसी परंपरा को मजबूत किया, जिसमें शिक्षक को राष्ट्र के भविष्य का मार्गदर्शक माना जाता है। उनके जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना देश के शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि जो समाज अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वह अपने भविष्य का सम्मान करता है। शिक्षक ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को तैयार करते हैं और यही पीढ़ियां आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाती हैं।
समारोह में सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रोफेसर एवं अध्यापक -अध्यापिकाओं ने भी शिक्षक दिवस पर किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति समाज का सम्मान और विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक भूमिका निभाने का अवसर ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को शिक्षक और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने वाला बताया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सभी 154 सम्मानित शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं शिक्षण क्षेत्र से जुड़े प्रोफेसर, अध्यापक- अध्यापिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं नागरिकों ने भी शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

Share1SendTweet1
Previous Post

कुरूड़ से इस बार मां नंदा की बड़ी जात चली है, राजजात 2027 में होगी

Next Post

बेटी को कैलास विदा करते छलकीं आंखें

Related Posts

उत्तराखंड

बड़ी जात यात्रा बधाण की नंदा देवी की उत्सव डोली अपने दूसरे पड़ाव नंदानगर के मधकोट गांव पहुंची

September 6, 2026
9
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन

September 6, 2026
2
उत्तराखंड

बेटी को कैलास विदा करते छलकीं आंखें

September 6, 2026
4
उत्तराखंड

कुरूड़ से इस बार मां नंदा की बड़ी जात चली है, राजजात 2027 में होगी

September 6, 2026
32
उत्तराखंड

न तो नंदा राजजात, ना लोकजात, बड़ी जात हुई नंदा धाम कुरूड़ से रवाना

September 5, 2026
14
उत्तराखंड

25 लाख की जमापूंजी से जमीन खरीदी संवर रहा 400 से ज्यादा गरीब बच्चों का भविष्य

September 5, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38076 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37456 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37377 shares
    Share 14951 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी जात यात्रा बधाण की नंदा देवी की उत्सव डोली अपने दूसरे पड़ाव नंदानगर के मधकोट गांव पहुंची

September 6, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन

September 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.