
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० मंगल सिंह मंद्रवाल द्वारा अपने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मामलें में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने तीन माह पूर्व वीआरएस हेतु उच्च शिक्षा विभाग को प्रत्यावेदन सौंपा था, जिस पर विभाग द्वारा उनके पक्ष में निर्णय नही लिया गया। अब उनके द्वारा प्रकरण के निस्तारण के लिए हाईकोर्ट का रुख किया गया है। याचिका में सचिव, उच्च शिक्षा को पक्षकार बनाया गया है। मामले की सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय द्वारा शीघ्र तिथि निर्धारित की जाएगी। वर्ष 2024 में भी डॉ० मंद्रवाल ने अपने स्थानातरण को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।











