हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
जिलाधिकारी चमोली के निर्देश पर भूमि डिजिटलीकरण से संबंधित कार्यों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के
थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए।
रविवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार अक्षय पंकज की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई,इस बैठक में राजस्व परिषद द्वारा लांच किए गए 06 भू-लेख पोर्टल की राजस्व कर्मियों को जानकारी देते हुए इसका ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार,प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद तहसील कार्यालय में अनुपयोगी दस्तावेजों की छंटनी करते हुए उन्हें निस्तारित किया गया। इसके साथ ही तहसील परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाते हुए तहसीलदार ने तहसील परिसर में सिग्नल यूजर प्लास्टिक का पूरी तरह से त्याग करने की अपील की, इसके अलावा तहसील परिसर को स्वच्छ बनाए रखने एवं इसे हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण पर जोर दिया गया।इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक नौटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक रोबिट सिद्दीकी,मनीष सिंह,नायब नाजिर बलवीर लाल,पेशकार तोता कृष्ण जोशी सहित होमगार्ड,डीडीआरएफ के जवानों ने भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।











