
कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। भैरों बाबा अखंड ज्योत आगमन पर भक्तजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति कोटद्वार के सदस्य सुशील भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कण्व नगरी कोटद्वार से 70 सदस्यों का दल संकट निवारण दरबार के लिए मेहन्दीपुर धाम राजस्थान गये थे। श्री बालाजी महाराज और परम श्रद्धेय गुरू महाराज श्री धीरजपुरी जी गोस्वामी के सानिध्य में बड़े धूमधाम से बालाजी महाराज, भैरों बाबा, प्रेतराज सरकार के जयकारों के साथ श्री दिनेश एलावादी, शैलका एलावादी, कमल अग्रवाल, रीटा भाटिया, सुशील भाटिया, सोहन क्षेत्री, राजेश जागड़ा, संजय नौडियाल आदि सभी भक्तजनों ने श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर घाटा मेहन्दीपुर बालाजी धाम से भैरों बाबा की अखंड ज्योत लेकर श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार के संस्थापक श्री दिनेश एलावादी द्वारा झंडाचौक स्थित हिन्दू पंचायती धर्मशाला में वाहन द्वारा लायी गयी, तत्पश्चात वहां पर आचार्य जानकी प्रसाद द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना के बाद भक्तजनों द्वारा सभी का ढोल- नगाड़ों के साथ अखंड ज्योत का भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात भक्तजनों के साथ धर्मशाला से पदयात्रा करके अखंड ज्योत को श्री बालाजी के संस्थापक श्री दिनेश एलावादी व श्रीमती शैलका एलावादी द्वारा श्री बालाजी मन्दिर प्रांगण में लाया गया।
उसके पश्चात् समिति के सदस्यों द्वारा अखंड ज्योत का विधि-विधान से पूजन करके स्थापना की गयी। इस शुभ अवसर पर समिति के सभी सदस्य और भक्तजन मौजूद रहे।











