हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। थाना थराली के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं,इस मामले में थाना थराली पुलिस ने एक आरोपी अभियुक्त को कर लिया हैं, न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं।
थराली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को एक व्यक्ति द्वारा थाना थराली को सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री काफी दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। नियमित चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जब नाबालिग को अस्पताल लेकर गये और उसका अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांच की गई तों डाक्टरों ने बताया कि नाबालिग 26 सप्ताह की गर्भवती हैं , नाबालिग से पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि अजय कुनियाल पुत्र योगेश्वर प्रसाद, निवासी मल्ला मुन्दोली, विकास खंड देवाल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया तथा किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 22/2026, धारा 61(1) बीएनएस एवं धारा 5(j)(ii)/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए थाना थराली पुलिस को अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर थाना थराली पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 बुधवार को अभियुक्त अजय कुनियाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय ने आरोपी को जिला जेल पुरसारी भेज दिया है।











