हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड थराली के अंतर्गत नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा तक स्वीकृत मोटर सड़क पर तत्काल निर्माण कार्य शुरू करवाएं जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
नगर पंचायत थराली के सभासद तेजपाल सिह गुसाईं,अब्बल सिह गुसाईं एवं केदार पन्त ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग के धारी नामक तोक से नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा मंदिर तक 15 दिसंबर 2021 में राज्य योजना से 2 किलोमीटर 5 सौ मोटर सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। किंतु पांच वर्षों बाद भी स्वीकृति मोटर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया हैं। बताया कि लोनिवि थराली के द्वारा सड़क पर साइड सलैक्सन कर जांब पिलर भी लगाएं दिए गए हैं। बताया कि नंदादेवी की उत्सव डोली 6 माह के प्रवास पर देवराड़ा मंदिर में रहती हैं इस दौरान प्रति दिन देवी भक्त यहां पर पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।इस लिए मंदिर तक मोटर सड़क का निर्माण बेहद आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों की मांग पर अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने स्वीकृत सड़क पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।











