• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अगस्त्यमुनि बनेगी नगर पालिका,भणज में खुलेगा आईटीआई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को किया संबोधित

20/08/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
230
SHARES
288
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी/रूद्रप्रयाग.

 रूद्रप्रयाग: मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि वर्चुअल माध्मय से उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल्द रुद्रप्रयाग पहुंचने का वादा कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति से किया। जनपद को सौगात देते हुए अगस्त्यमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की वहीं जनपद में तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भणज में आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति एवं जनता को रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में दूसरी चरण की यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की जा रही है।यात्रा को और सुगम एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।वहीं श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई बाध्यता भी नहीं होगी। हरिद्वार,ऋषिकेश,चारों धामों सहित हर संभावित स्थान पर पंजीकरण का विकल्प अब मौजूद रहेगा।इस वर्ष की यात्रा पूर्ण होते ही अगले वर्ष की यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।जल्द यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से यात्रा संचालन शुरू होने जा रहा है,इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ या किसी दूसरे धाम के नाम पर कहीं भी देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा।इसके लिए सरकार ने तुरंत मंत्री मंडल में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया गया है। कहा कि केदार घाटी के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है।

विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में अगस्त्यमुनि एवं रिजेंटा रिसोर्ट ऊखीमठ में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की।  विधायक भरत सिंह चैधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था,लेकिन पल-पल बदल रहे खराब मौसम के कारण उनका पहुंचना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी बहनों की राखियाँ मुख्यमंत्री जी तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री केदारनाथ क्षेत्र में आकर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से रूबरू होंगे।कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी महिलाओं का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया गया है। जिसको लेकर उन्होंने आश्वस्त किया है कि आज प्राप्त शिकायतों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया। यहां रीप के माध्यम से मधु गंगा एवं जय दुर्गा स्वयं सहायता समूहों ने रिंगाल की राखियां सहित अन्य उत्पादों का स्टॉल भी लगाया था।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल,राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,ओएसडी मुख्यमंत्री बलवीर सिंह दानू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी,पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,कुलदीप सिंह रावत,पंकज भट्ट ने भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं जनता को संबोधित करते हुए राखी की शुभकामनाएं दी एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हित चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार,एसएसपी पौड़ी लोकेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ जीएस खाती,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल,ऊखीमठ अनिल शुक्ला,सीओ प्रबोध घिल्डियाल, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रमुख घोषणाएं

विजयनगर-पठालीधार मार्ग में क्षतिग्रस्त 1500 मीटर मार्ग सुरक्षात्मक एवं पुननिर्माण कार्य करने के लिए 05 करोड़ की धनराशि निर्गत की जाएगी।

  1. भणज में आईटीआई खोलने को स्वीकृति
  2. नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाया जाएगा
  3. तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की स्वीकृति
  4. मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण-हाॅटमिक्स
  5. गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाया जाएगा
  6. महर्षि अगस्त्यमुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण
  7. यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था बनाई जाएगी
Share92SendTweet58
Previous Post

मसूरी टाउन हॉल सभागार में अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित 

Next Post

डोईवाला : ‘देश के लिए राजीव गांधी का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता

Related Posts

उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
7
उत्तराखंड

चुनौतियां: रोबोट तथा बॉट्स के संचालन का दायित्व संभाल लेंगी!

March 2, 2026
5
उत्तराखंड

खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर

March 2, 2026
4
उत्तराखंड

वीरभद्र पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में हितधारकों एवं नागरिकों के साथ सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026
88
उत्तराखंड

श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का पुष्पवर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ भव्य स्वागत

March 2, 2026
7
उत्तराखंड

डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को उत्कृष्ट लेखन के लिए दृष्टि संस्था ने सम्मानित किया

March 2, 2026
45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67659 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026

चुनौतियां: रोबोट तथा बॉट्स के संचालन का दायित्व संभाल लेंगी!

March 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.