• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें : जिलाधिकारी

विभिन्न गांवों में निर्माण कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करवाएं

03/12/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
137
SHARES
171
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।

पौड़ी गढ़वाल। आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु पौड़ी तहसील परिसर में जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 28 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकतर शिकायतें लोनिवि, पीएमजीएसवाई, शिक्षा विभाग की रही। तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे अधिकारियों का जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिये।मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में शिकायतकर्ता मनोज ने कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत विधायक निधि से बेड़गांव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर एबीडीओ द्वारा कार्यों का भुगतान नहीं करने की शिकायत दर्ज की। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। वहीं कमल रावत ने विकास खंड पौड़ी कार्यालय द्वारा ग्राम सभाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों व हारे हुए सदस्यों की जमानत धनराशि का भुगतान नहीं करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को जांच करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी तहसील दिवस समापन के बाद स्वयं विकास खंड कार्यालय पौड़ी पहुंचे जहां उन्होंने लेखाकार कक्ष में रखे पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को गहनता के साथ पत्रावलियों की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि लेखाकार द्वारा वित्तीय अनियमितता पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। तहसील दिवस में शिकायतकर्ता प्रदीप नेगी की पिनानी-गढ़गांव तल्ला मोटर मार्ग के चरगढ़ के पास ग्रामीणों द्वारा मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण नहीं हटाये जाने व मार्ग का कार्य शुरू नहीं करवाने पर पीएमजीएसवाई एई का वतेन रोकने के निर्देश दिये। वहीं गणेश नेगी ने पीएमजीएसवाई द्वारा विगत चार माह से घोड़ीखाल-डूंगरी मोटर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू नहीं किये जाने की शिकायत पर सहायक अभियंता के वेतन रोकने के निर्देश भी दिये। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल मोटर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी कोट ब्लॉक द्वारा ज्यादातर बिना बताए अनुपस्थित रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश मुख्य शिक्षाधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने नगर पालिका पौड़ी को निर्देश दिये कि शहर में अनटैप्ड वाटर सोर्सेज को चिन्हित करें और उनका उपयोग में लाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने खुले में शौचालय जाने की समस्या को खत्म करने और आम जनमानस के लिए बेहतर मॉडल के शौचालय बनाने पर जोर देने को कहा। साथ ही शिकायकर्ता कमल रावत द्वारा विकासखंड कोट के मंजेली-गैंडखाल मोटर मार्ग के खस्ताहाल होने की शिकायत दर्ज की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को संबंधित मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान सतपुली-घंडियाल मार्ग पर झाड़ी का कटान नहीं होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। तहसील दिवस में जगमोहन डांगी द्वारा ने कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत गांव के प्रवेश द्वारों पर उसी गांव के शहीद सैनिक का नाम दर्ज करने की मांग रखी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। विभिन्न गांवों में निर्माण कार्य कर रहे बाहरी लोगों के सत्यापन नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम प्रहरियों के माध्यम से गांव में निर्माण कार्य कर रहे बाहरी लोगों की लिस्ट प्रस्तुत करते हुए उनके सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा तहसील दिवस में अन्य विभागों की शिकायत दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी-छोटी शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारी अपने स्तर से उनका निस्तारण करें। जिससे लोगों को मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील दिवस में जो शिकायतें दर्ज हुई हैं उनका तत्काल निस्तारण करते हुए आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्व, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि दिनेश बिजल्वाण, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करन सिंह रावत, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल नेगी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share55SendTweet34
Previous Post

जिलासू तहसील दिवस में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सुनी जन समस्याएं।

Next Post

जिलासू में तहसील दिवस का आयोजन 35 फरियादी अपने गांव क्षेत्र से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे

Related Posts

उत्तराखंड

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: सात मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सौंपे पुरस्कार के चेक

October 24, 2026
34
उत्तराखंड

सुनंदा हाटमिक्स प्लांट संचालकों ने नियमानुसार संचालन करने का दावा किया

October 24, 2026
11
उत्तराखंड

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

October 24, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला: भक्त ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

October 23, 2026
38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.