हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। मुन्दोली राइडर्स क्लब द्वारा एक भव्य मैराथन “अविरल नंदा रन” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब ने अपने नए नाम अनंत नंदा फाउंडेशन रखने भी घोषणा की।
यह आयोजन विशेष रूप से क्लब के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर कलाम सिंह बिष्ट द्वारा स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया लोहाजंग में आयोजित हाफ मैराथन दौड़ में देश के 230 स्थानीय एवं देश के अन्य प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भूपाल राम टम्टा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल,देवाल ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत,पूर्व विधायक जीत राम, इंद्र सिंह राणा भाजपा नेता सुरेंद्र बिष्ट, गणेश मिश्रा,सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में 21 किमी महिला वर्ग में भागीरथी ने प्रथम,अंजलि चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।10 किमी दौड़ में 51 से 75 आयु वर्ग में भी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।इस हाफ मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के गरीब एवं वंचित बच्चों की सहायता के लिए जागरूकता पैदा करना हैं। इस आयोजन में अनंत नंदा फाउंडेशन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद धनराशि प्रदान की इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे पिंडर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए इसके सफल संचालन के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।











