डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले 05 व्यक्तियो पर वैधानिक कार्रवाई की। बीते बृहस्पतिवार को जौलीग्रांट चौकी क्षेत्र के भानियावाला मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर पांच युवक सवार होकर घूम रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए जांच-पड़ताल कर वीडियो में दिख रहे वाहन और चालक की तलाश की गई। चालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाई करते हुए उक्त वाहन को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज़ किया गया। इसके अलावा मोटर साईकिल पर सवार अन्य 04 लोगो का पुलिस अधिनियम मे चालान किया गया।











