डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भारतीय संविधान के निर्माता और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और समस्त वाल्मीकि समाज के संयुक्त तत्वावधान में नगर में भव्य संदेश यात्रा निकाली गई। मंगलवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर तथा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल बिरला ने रिबन काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा नगर पालिका डोईवाला से प्रारंभ होकर नगर चौक, मिल बाजार, खत्ता रोड, केशवपुरी व राजीवनगर से होते हुए पुनः नगर पालिका परिसर में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम संचालक राजेश मंचल ने कहा कि यह अम्बेडकर संदेश यात्रा बहुजन समाज तक बाबा साहब के विचारों को पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस लौट, पूर्व ग्राम प्रधान सुनील कुमार, अनुज कुमार, सुपरवाइजर सुरेंद्र मंचल, राजू लौट, वीरू गोदियाल, नरेश कुमार, सूरज, क्षेत्रपाल, सीमा देवी, सुमन आदि उपस्थित रहे।












