डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब के चित्र पर पुष्प चढ़कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पहले विधि मंत्री और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं की छात्रा कनिष्का ने प्रथम तथा कक्षा 6वीं की छात्रा सोफिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्र आस्था शर्मा, सारा परवीन, रिया, लक्की कौर ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर व्यक्ति अपने भाग्य को बदल देता है और इसका साक्षात उदाहरण बाबासाहेब हैं। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व हमें यहां शिक्षा देता है कि परिस्थितियां कितनी भी विकट हो यदि व्यक्ति के मन में आगे बढ़ने की चाह है तो उसे कोई नहीं रोक सकता। वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता, अवधेश सेमवाल ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा, ओम प्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, पूजा जोशी, विवेक बधानी, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, अर्चना पाल, अनीता बलोदी, राजीव कंडवाल, श्यामानंद, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, गौरव रावत, नीलम आदि थे।












