रिपोर्टर धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी : 16 सितंबर 2025 को आई आपदा के बाद मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे मसूरी का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया था इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों के बाद यहां पर एक वैली ब्रिज का निर्माण किया गया था से यातायात सुचारू हो पाया लेकिन यहां पर जाम की समस्या से पर्यटक स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए यहां पर एक और वैली ब्रिज का निर्माण किया गया ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिल सके अब जबकि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और पर्यटक आसानी से मसूरी पहुंच पा रहे हैं इसी को लेकर आज मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया गया जिनके अथक प्रयासों से एक और वैली ब्रिज का निर्माण हो पाया है मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लगातार पुल का निरीक्षण कर रहे थे और अधिकारियों को जल्द से जल्द वैली ब्रिज बनकर जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए गए थे
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्य सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और यहां पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी लेकिन सरकार से एक और वैली ब्रिज बनाने का निवेदन किया गया था जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए यहां पर एक और वैली ब्रिज का निर्माण किया गया उन्होंने कहा कि अब पर्यटक और स्थानीय लोग आसानी से यहां से गुजर पाएंगे और इस वर्ष पर्यटन सीजन में अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक मसूरी आएंगे और उन्हें वैली ब्रिज पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार के सार्थक प्रयास से शहर वासियों और पर्यटकों को वैली ब्रिज की सौगात दी गई है
उत्तराखंड समाचार के लिए मसूरी से धनवीर सिंह कुंमाई कि रिपोर्ट











