हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। हाट कल्याणी जिला पंचायत वार्ड से जिला पंचायत सदस्य एवं देवाल की पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी को उत्तराखंड जिला पंचायत प्रदेश संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर पिंडर घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा। गत दिवस राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तराखंड जिला पंचायत प्रदेश संगठन की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए भास्कर सम्मल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जबकि देवाल जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। बिष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर जिला पंचायत बलवीर राम, साक्षी नेगी, प्रदीप बुटोला, हरीश सौरियाल,कला देवी के अलावा देवाल के क्षेत्र पंचायत प्रदीप दानू, देवाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल गड़िया, थराली के विनोद रावत आदि ने बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को तो मजबूती मिलेगी ही,साथ ही जिले एवं क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।











