हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। तहसील थराली में तैनात उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट का टिहरी जिले में स्थानांतरण होने पर तहसीलदार कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, फिल्ड़ कार्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर एसडीएम भट्ट ने उनके कार्यकाल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए, जनहित के कार्यों को वरियता से निपटने की अपील की।
तहसील थराली में कार्यरत उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट का शासन के द्वारा टिहरी जिले में पिछले दिनों स्थानांतरण कर दिया था, बुधवार को तहसील सभागार में तहसील से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी,इस मौके पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि 2025 की आपदा में जिस निष्ठा व ईमानदारी के साथ एसडीएम भट्ट के द्वारा रात-दिन कार्य किया वह अपने आप में बेहद सराहनीय था। इसके अलावा जिस तरह से आम जनसमुदाय के हितों में कार्य किया उससे आम जनता में उनकी छवि बेहद प्रशासक की बनी रही हैं। इस अवसर पर थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक नौटियाल, राजस्व निरीक्षक सतीश डोभाल,नायब नाजिर बलबीर, मनोज कार्की, तोताकृष्ण जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक रॉबिट सिद्दीकी, शांति प्रसाद डिमरी, हरीश सिंह, किशोर सिंह, जयबीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।











