कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
सतपुली। श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का आयोजन कथावाचक आचार्य हिमांशु गैरोला जी महाराज के सान्निध्य में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय श्री ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की स्मृति में किया जा रहा है।
कथावाचक आचार्य हिमांशु गैरोला जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान कथा यज्ञ का शुभारंभ रविवार 26 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक कथा स्थल ग्राम मलेठीसैंण सतपुली में किया जा रहा है। 3 मई 2026 को पिंडदान व ब्रह्मभोज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान एवं परिवारजनों ने कथा वाचक आचार्य हिमांशु गैरोला जी महाराज सहित पधारे सभी आचार्यों का तिलक कर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् व्यास विप्र पूजन कलश यात्रा कथास्थल ग्राम मलेठीसैंण निजी आवास में कथा स्थल तक निकाली गई। प्रातः कालीन पूजन प्रातः एवं व्यासपीठ से कथा वाचक आचार्य हिमांशु गैरोला जी महाराज के मुखारविंद से कथा प्रवचन दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक भक्तजनों ने कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर व्यासपीठ से कथा वाचक आचार्य हिमांशु गैरोला जी महाराज, ने बताया कि गत रविवार 26 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक प्रतिदिन ज्ञानकथा यज्ञ किया जाएगा। जिसमें रविवार 03 मई 2026 पिण्डदान के बाद दोपहर 12 बजे ब्रह्मभोज होगा। उन्होंने सभी भक्त श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध किया है कि सभी कार्यक्रमानुसार सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें। श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ दिव्य कथा में पंडित शम्भू प्रसाद बिजल्वाण, पंडित सरितानन्द डुकलान, पंडित प्रयाग दत्त गैरोला, पंडित मुकेश जखमोला, पंडित राकेश कक्तवान, पंडित अमन डुकलान, पंडित विकास पोखरियाल, पंडित अमित गैरोला, पंडित अंकित सुन्द्रियाल, पंडित संदीप बड़थ्वाल, पंडित रुकमेश नौटियाल, पंडित मोहित भट्ट, श्री त्रिलोक सिंह चौहान, श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती दर्शनी देवी एवं श्रीमती सोनी देवी धर्मपत्नी स्व० श्री ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान ग्राम मलेठीसैंण सहित समस्त परिवारजन एवं ईष्ट मित्रगण मौजूद रहे।











