डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कांग्रेस के जिला महामंत्री राहुल सैनी ने अपने स्व. नाना वैद्य राम सिंह की पावन स्मृति में एक सराहनीय सामाजिक पहल की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के हाथों बच्चों के हित में आवश्यक सामग्री वितरित करवाई गई। बृहस्पतिवार को नगर के खत्ता स्थित ग्रीन लैंड चिल्ड्रन्स एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के 25 छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यालय के लिए तीन पंखे और शारीरिक विकास हेतु व्यायाम के लिए पीटी ड्रम भी दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होते हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका नीलम सैनी, कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ, कामेश्वरी, विपिन कुमार, नरेंद्र सिंह, आरिफ अली, मुकेश प्रसाद, मनोज पाल, विनय मुरली, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।











