हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। विकास खंड देवाल के अंतर्गत घेस घाटी में गुरुवार की देर सांय हुईं भारी ओलावृष्टि से गेहू की फसलों के साथ ही फलों के पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा देवाल-कुनारबेंड-घेस मोटर सड़क भी घेस के पास जंनगोल नामक स्थान पर मलुवा आ जाने के यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई हैं। गुरुवार की सांय घेस घाटी के लिए घेस,हिमनी,बलाड़ एवं पिनाऊ गांव में भारी ओलावृष्टि हुई जिस कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं, इसके अलावा कटकी सहित अन्य जड़ी-बूटियों के पौधों के साथ ही फलों को भी नुकसान हुआ हैं।जिस कारण किसानों में मायूसी छा गई हैं। ओलावृष्टि के साथ ही इस क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते कुनारबेंड-घेस मोटर सड़क स्लाइड जोन जंनगोल नामक स्थान पर मलुवा आ जाने के कारण यातायात के लिए बंद हो गई है, ग्रामीण इस सड़क को यातायात के लिए खोलने में जुटे हुए हैं।











