• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

डोईवाला: पालिका बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, विभागों को दिए समाधान के निर्देश

22/02/26
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
21
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

  डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शनिवार को नगर पालिका के सभागार में पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ जनसमस्याओं के निस्तारण तथा पालिका क्षेत्र में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संस्थान से संबंधित मुद्दों पर सभासदों ने पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक निर्माण, दूषित जल की समस्या के समाधान, ट्यूबवेल में जनरेटर की व्यवस्था तथा नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की। इसके अलावा बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी पात्रता एवं आवश्यक अभिलेखों के संबंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। समाज कल्याण विभाग के सहायक अधिकारी सुनील रावत ने सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की जानकारी देते हुए पेंशन आवेदन, पेंशन की स्थिति की जांच तथा मृत्यु उपरांत पेंशन बंद कराने की प्रक्रिया समझाई। वन विभाग ने नगर क्षेत्र की वन सीमा से सटे इलाकों में जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु फेंसिंग वायर लगाने तथा लच्छीवाला क्षेत्र में हाथियों के आगमन को रोकने के लिए खाई खोदने का कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी। यूपीसीएल से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए विद्युत विभाग से नए विद्युत पोल स्थापित करने, झूलती खुली विद्युत लाइनों की सुरक्षा हेतु बंच केबल लगाने, वार्डों में जर्जर पोल बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान, लाइनमैन की व्यवस्था तथा सभी बिजलीघरों में कंट्रोल रूम की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। विभाग ने समस्याओं के समाधान के लिए एक माह का समय मांगा है। लोक निर्माण विभाग से संबंधित विषयों पर सहायक अभियंता को सभासद राजेश भट्ट ने अवगत कराया कि वर्तमान में शहीद द्वार, दुर्गा चौक से चौक संख्या एक तक बरसात से पूर्व बंद पड़ी नालियों को खुलवाया जाए तथा आवश्यक स्थानों पर पुलिया और सड़क का निर्माण कराया जाए। सभासद ईश्वर सिंह रौथाण ने मुख्य मार्ग से संजोग वेडिंग प्वाइंट तक सड़क निर्माण की मांग की। सभासद राकेश डोभाल ने लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। लघु सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता अमित कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कुसुम योजना संचालित है, जिसके अंतर्गत जिन किसानों ने सिंचाई के लिए बोरिंग स्थापित की है, उन्हें 80 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए किसान के पास न्यूनतम चार बीघा कृषि भूमि होना आवश्यक है। सभासद गौरव मल्होत्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण की विशेष व्यवस्था, पार्किंग सुविधा तथा रेबीज इंजेक्शनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभासदों द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर पालिका प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक में अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, उपखंड अधिकारी गिरीराज, एमएम बहुगुणा, अवर अभियंता आशीष थपलियाल, नितिन कनेरा, पूरन सिंह, अपर सहायक अभियंता विनोद असवाल, सभासद सुरेश सैनी, अमित कुमार, सुरेन्द्र लोधी, विनीत राजपूत, अवतार सिंह, विनीत मनवाल, अनुज कालरा आदि उपस्थित रहे।

Share8SendTweet5
Previous Post

डोईवाला: 12 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

राष्ट्र सुरक्षा में सामूहिक जिम्मेदारी, मेडिकल छात्र भी राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भागीदार : सीडीएस जनरल अनिल चौहान

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की मतदाता सूची में 2022 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 11.07 लाख मतदाताओं की कमी; 13.40% की गिरावट

October 17, 2026
2
उत्तराखंड

Texi-stand-to-hotmix-demand

October 17, 2026
2
उत्तराखंड

19 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी अष्टमी और नवमी

October 17, 2026
1
उत्तराखंड

डोईवाला: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर यूकेडी ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

October 17, 2026
1
उत्तराखंड

महाविद्यालय तलवाड़ी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शनिवार को आउटडोर खेलों के साथ ही प्रतियोगिता का समापन

October 17, 2026
2
उत्तराखंड

देवाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मात्र एक शिकायत दर्ज

October 17, 2026
3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38081 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की मतदाता सूची में 2022 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 11.07 लाख मतदाताओं की कमी; 13.40% की गिरावट

October 17, 2026

Texi-stand-to-hotmix-demand

October 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.