• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव में निर्दलियों का प्रभाव क्या राजनीतिक संदेश दे गया?

पंचायत चुनावों में किसकी जीत हुई कौन हारा?

04/08/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
22
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

शंकर सिंह भाटिया
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे 1 अगस्त 2025 तक घोषित किए जा चुके हैं। राज्य में पंचायत चुनाव हरिद्वार को छोड़कर अन्य बारह जिलों के 89 ब्लॉकों में संपन्न हुए हैं। पंचायत चुनाव का मतदान 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में संपन्न हुआ। जिसमें 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 47,77,072 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 64.23 प्रतिशत पुरुष और 74.42 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे शुरू हुई और 1 अगस्त देर रात तक चली।

जिला पंचायत सीटों के नतीजे
कुल सीटें- 358
निर्दलीय जीते- 145 सीटें
बीजेपी समर्थित जीते- 121 सीटें
कांग्रेस समर्थित जीते 92 सीटें
निर्दलीय प्रत्याशियों ने इस बार सबसे अधिक सीटें जीतीं हैं। जिससे किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। खास बात यह भी है कि निर्दलियों में बीजेपी और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भी शामिल हैं। जो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय परिणाम पर नजर डालें-

उधम सिंह नगर जिले में 35 जिला पंचायत सीटों में बीजेपी और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को 12-12 सीटें जीते, जबकि 11 सीटें निर्दलियों ने जीतीं हैं।
चमोली जिले में 26 सीटों में निर्दलियों ने 17, कांग्रेस ने 5 और बीजेपी ने 4 सीटें जीतीं।
देहरादून जिले में 37 सीटों में से 26 पर बीजेपी समर्थित और बागी प्रत्याशी, जबकि 11 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते।
अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस और निर्दलियों का दबदबा रहा। बीजेपी को झटका लगा।
उत्तरकाशी जिले में 28 सीटों में 21 पर निर्दलीय और 7 पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीते। यहां कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी।
रुद्रप्रयाग जिले में 18 सीटों में निर्दलियों को 8, बीजेपी और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिलीं।
चंपावत जिले में 9 सीटें बीजेपी समर्थित और 6 सीटें निर्दलियों ने जीतीं।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु-

इस पंचायत चुनाव में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन उल्लेखनीय है। इस बार कई सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की। उदाहरण के लिए, मुनस्यारी के क्वीरीजिमियां गांव में 22 वर्षीय ईशा ग्राम प्रधान बनीं।
टॉस से फैसला- कुछ स्थानों पर बराबर वोट मिलने पर टॉस या पर्ची सिस्टम से विजेता तय किए गए। जैसे चमोली की बणद्वारा ग्राम पंचायत में नितिन नेगी और रुद्रप्रयाग की कांदी ग्राम पंचायत में लक्ष्मी देवी टॉस से जीतीं।
उलटफेर- कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी विधायक दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को लैंसडाउन में कांग्रेस की ज्योति पटवाल ने हराया। हल्द्वानी में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को निर्दलीय छवि कांडपाल ने हराया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि जनता ने उनकी नीतियों पर मुहर लगाई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि नतीजे बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी का संकेत देते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और ग्राम सभाओं के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।

6 अगस्त से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव शुरू होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता 1 अगस्त को हटा ली।
नतीजे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पंचायत चुनाव में करीब से जुड़े राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ ने एक्स पोस्ट में बीजेपी को 190 और कांग्रेस को 98 सीटें मिलने का दावा किया है, लेकिन ये आंकड़े आधिकारिक नहीं हैं। जिला पंचायत सीटों पर भाजपा या कांग्रेस ने उम्मीदवारों को समर्थन जरूर दिया है, लेकिन उन्हें पार्टी का सिंबल नहीं दिया गया है। इस तरह पार्टी समर्थित उम्मीदवार होने के बावजूद उन्होंने चुनाव निर्दलीय के तौर पर ही लड़ा। पार्टी नेता अपनी सुविधा के लिए बागी हुए उम्मीदवारों या फिर जीतकर आए निर्दलीय उम्मीदवरों को अपना बताकर अपनी सीटें बढ़ाकर बता रहीं हैं। इसलिए जीत-हार के दावों के बीच असमंजस बरकरार है। कुछ लोग इस चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव के संकेत मानने का दावा कर रहे हैं, लेकिन यह पूर्णतः सत्य नहीं हो सकता, क्योंकि पंचायत चुनाव में सिर्फ ग्रामीण मतदाताओं का ही जनादेश आया है, शहरी मतदाता इसमें शामिल नहीं हैं। विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब दो साल बचे हैं, इसलिए इन चुनावी नतीजों को दो साल बाद होने वाले चुनावों का दर्पण मान लेना जल्दबाजी ही होगी।

Share9SendTweet6
Previous Post

हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही मैथिलीशरण गुप्त की कलम

Next Post

हल्द्वानी में गौला पुल की एप्रोच रोड धंसी

Related Posts

उत्तराखंड

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026
29
उत्तराखंड

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत विनियामक आयोग ने किया गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण, आरएमयू कार्यों पर व्यक्त किया संतोष

June 10, 2026
14
उत्तराखंड

डोईवाला: स्वच्छता चौपाल में कूड़ा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक

June 10, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला: ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

June 10, 2026
5
उत्तराखंड

आगामी चुनाव की मजबूत नींव है एसआईआर अभियान : तडियाल

June 10, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67696 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45781 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.