कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। जड़ी बूटी दिवस भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति तथा पतंजलि किसान सेवा समिति युवा भारत के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मालवीय उद्यान में भव्य रूप से मनाया गया।
भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति के दिनेश जुयाल ने बताया कि जड़ी बूटी दिवस पर नीम, मोरंगा, बेलपत्र, जामुन, गुड़हल, सदाबहार, निर्गुण्डी, अमलताश, एलोवेरा, पत्थरचट्टा, गिलोय, लाजवंती (छुईमुई) आदि
औषधि जड़ी बूटी पेड़ पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। यह औषधीय पादप पतंजलि योग समिति के योग साधकों द्वारा अपने आसपास वातावरण में एवं अन्य स्थानों से एकत्रित कर लाई गई औषधि जड़ी बूटियां व पेड़ पौधों को एकत्र कर जानकारी के साथ वितरण की जाती है, यह औषधीय पादप प्रत्येक व्यक्ति को उसके गुण धर्म के साथ प्रदान की जाती है।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वन मंत्री के प्रतिनिधि सुमन कोटनाला, वन पेंशनर्स संगठन के पूर्व वन अधिकारी राजेंद्र पंत, अशोक नेगी, चंद्र किशोर असवाल, प्रकाश कोठारी, विवेक अग्रवाल, अनीत चावला, भगवती प्रसाद जुयाल, रमाकांत कुकरेती, दिनेश जुयाल, शशि भूषण अमोली, एस.एन. नौटियाल, अमित सजवान, भगवती प्रसाद जुयाल, नंदन सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने जड़ी बूटी के बारे में अपने विचार को विभिन्न जड़ी बूटियां की जानकारी आम जनमानस को दी तथा अधिक से अधिक हरित क्रांति की प्रेरणा दी।











