

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
20 वें दो दिवसीय राजकीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला पिलखड़ा (ल्वाणी) का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण एवं नंदा की उत्सव डोली के दर्शनों के साथ सम्पन्न हो गया हैं।
मंगलवार को पिलखड़ा मंदिर परिसर में स्थापित 20 वें सांस्कृतिक संरक्षण मेले के समापन समारोह का उद्घाटन
उद्घाटन राज्य मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, जागर सम्राट पद्मश्री बसंती बिष्ट,देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, उद्योग व्यापार मंडल के चमोली जिलाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी, कांग्रेस नेता संदीप पटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने आयोजन को काफी बेहतर बताते हुए लोक संस्कृति को जीवंत रखने के लिए इस तरह के आयोजन को बेहद जरूरी बताया।देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए बेहतरीन मंच मिल रहा है, प्रमुख ने मेले को राजकीय मेला घोषित होने पर कमेटी को बधाई देते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।उन्होंने मेले को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।इस मौके पर पद्मश्री बसंती बिष्ट ने कहा कि उनका गांव भी यही पड़ता हैं, कहा कि पिलखड़ा मेले से कई नवोदित कलाकारों को बेहतर मंच मिल रहा हैं। उन्होंने अपनी लोक संस्कृति के संरक्षण एवं इसके प्रचार, प्रसार के लिए सभी लोगों को आगे आने की अपील की।इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष महावीर बिष्ट ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से अगले वर्ष इस मेले को और भी वृहद रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता लखन रावत, ठेकेदार संघ अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष किशोर घुनियाल, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी जीडी कुनियाल, अध्यापक राजकुमार, हुक्म सिंह बिष्ट, क्षेपंस उर्वी दत्त जोशी,पान सिंह तुलेरा,राधा बिष्ट, राजेंद्र सिंह, हीरा गड़िया,धन सिंह बिष्ट, जगदीश राम कोठियाल,लाटू देवता मंदिर समिति अध्यक्ष खिम राम, लोहाजंग के त्रिलोक सिंह राणा, भाजपा नेत्री नंदी कुनियाल, प्रकाश कुनियाल, नरेंद्र राम,दयाल राम, मोहन राणा, कांग्रेस नेता सुभाष रावत, महेश खंडूड़ी, सुभाष रावत, राजेश नेगी,पार सिंह दानू विशेष अतिथि मौजूद रहे। जबकि कमेटी के भुपेंद्र बिष्ट भुप्पी, महिपाल सिंह बिष्ट, सुन्दर बिष्ट प्रधान ल्वाणी मीना देवी, क्षेपंस पारी देवी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अध्यापक डॉ कृपाल भंडारी ने किया।इस मौके पर क्षेत्र की महिला मंगल दलों, स्कूल, कालेजों की छात्राओं के अलावा राज्य के प्रसिद्ध लोक कला मंचों, गायक, गायिकाओं ने आकृषक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले की सांस्कृतिक संध्या पर भी सोमवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरी रही।











