*विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए 37 लाख रूपयों की जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने की घोषणा*
हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
20 वें दो दिवसीय राजकीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला पिलखड़ा (ल्वाणी) का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ।इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काट कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों की महिलाओं,स्कूल,कालेजों के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सोमवार को पिलखड़ा मंदिर परिसर में स्थापित 20 वें सांस्कृतिक संरक्षण मेले का उद्घाटन करने से पूर्व विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट सहित अन्य अतिथियों ने मां नंदा भगवती के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र, जिले, प्रदेश एवं देश में सुख, शांति, खुशहाली, सम्पन्नता की प्रार्थना की इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं मंच पर रिबन काट कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि नंदा देवी की कैलाश यात्रा के दौरान पिछले 20 वर्षों से आयोजित किया जाना अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति का संरक्षण एवं इसके प्रचार, प्रसार के लिए ऐतिहासिक मौकों पर सार्वजनिक मेलों का आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने इस मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र वासियों को बधाई दी।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने आयोजित दो दिवसीय मेले की सराहना करते हुए मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वें भी मेले के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।इस मौके पर जिपंस हाट कल्याणी वार्ड की जिपंस उर्मिला बिष्ट की मांग पर विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए 37 लाख रुपए की घोषणा की।इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष महावीर बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन में आयें उतार-चढ़ाव की जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय से जन सहयोग के बल पर इस का आयोजन होता आ रहा है। इसी मेले को राजकीय मेला घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए थराली विधायक टम्टा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब मेला निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। सवाड़ वार्ड के जिपंस बलवीर राम ने राइका ल्वाणी के मैदान समतलीकरण के लिए 2 लाख,चौंड़ा वार्ड की जिपंस कलावती देवी ने पिलखड़ा नंदा मंदिर गेट निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।इस मौके पर जिपंस हरी सोनियाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवाल उमेश मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किया।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, गणेश मिश्रा, राकेश भारद्वाज, किसान मोर्चा के धीरेन्द्र बिष्ट,युवा मोर्चा विनाय मिश्रा,प्रधान ल्वाणी मीना देवी, ताजपुर मदन मोहन, हरनी रीता पांडे,बानुड़ी आनंदी देवी,मंदोली भागीरथ देवी,कांड़े प्रियंका देवी, उलंग्रा बिमला देवी, धूरा धारकोट के वीर सिंह,फल्दियांगांव प्रेम सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, गंगा देवी,चंपा देवी,दीपा देवी, उर्मिला देवी, बिमला देवी, मुन्नी देवी,युमंद ल्वाणी दीपक बिष्ट मेला समिति सदस्य सुन्दर बिष्ट, महिपाल बिष्ट, भुपेंद्र बिष्ट, गंगा सुयाल,हरी कृष्ण पांडे, देवाल के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत मौजूद रहे।मंच का संचालन अध्यापक डॉ. कृपाल सिंह भंडारी ने किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाईं गई विकास प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनें रहें।इस मौके महिला मंगल दलों के द्वारा नंदा देवी की स्तुति में प्रस्तुत नंदा झोड़ा, चाचड़ी, चौंफला ने पूरे मंच को नंदामय बना दिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कला मंच पांडवास द्वारा प्रस्तुत नर्सिंग नृत्य की प्रस्तुति की भी जमकर सराहना की गई।











