हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। रविवार, सोमवार की रात को हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कों पर मलवा आने के कारण सामान्य यातायात व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा हैं, क्षेत्र की कई सड़कें सोमवार दोपहर बाद याता के लिए खुल पाईं।
बीती रात हुई भारी बारिश के कारण राज्य मार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर सड़क किलोमीटर 3 राड़ीबगड़,किमी 18 गमलीगाड़, किमी 26 ल्वाणी व 32 मंदोली के पास मलवा आने के कारण, पेड़ों के गिरने के कारण यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई थी,लोक निर्माण विभाग थराली के सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि पूरे मार्ग को दोपहर बाद मशीनों की सहायता से यातायात के लिए खोल लिया गया हैं,इसी तरह देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क भी किमी 16 भूस्खलन प्रभावित सुयालकोट व किमी 18 में भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गई थी, नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत किमोली,भटियाणा थराली ब्लाक के अंतर्गत थराली-कुराड़-पार्था मोटर सड़क भी किमी 2 एवं 4 में यातायात के लिए बंद हो गई थी।भारी बारिश के कारण क्षेत्र की पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई जल संस्थान एवं जल निगम लाइनों की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति करने में जुटा हुआ हैं।











