हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
श्रावण के पहले सोमवार को पिंडर घाटी के शिवालयों एवं देवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुए मनौतियां मांगी। कई शिवालयों में प्रातः काल से ही शिव भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। इस मौके पर तमाम शिवालयों में शिव भक्तों ने सार्वजनिक भंडारों का भी आयोजन किया।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को पिंडर के शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।इस मौके पर गढ़वाल की पिंडर घाटी, कुमाऊं की कत्यूर घाटी के साथ ही गैरसैंण की खनसर घाटी में प्रसिद्ध एवं घनघोर जंगलों के बीच अवस्थित अंग्यारी महादेव के अलावा थराली,देवाल व नारायणबगड़ विकासखंडों
के अंतर्गत थराली बेतालेश्वर महादेव,ग्वालदम,तलवाड़ी,सोल डुंग्री,मींग महादेव,असेड़ महादेव,देवाल,तिन्यूड़ा-देवसारी,नंदकेशरी,जैनबिष्ट, हरनी,मेलखेत आदि शिवालयों के अलावा तमाम अन्य देवालयों मे शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।इस मौके पर तमाम शिवालयों में भंडारों का भी आयोजन किया गया











