• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अनुमान था बाहर से लोगों के आने पर कोरोना पाजिटिव बढ़ेंगेः मुख्यमंत्री

25/05/20
in उत्तराखंड, नैनीताल
Reading Time: 1min read
86
SHARES
108
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रान्तों से आ रहे प्रवासियों के आने के बाद से कोरोना पाॅजेटिव मामलोंं मेें वृद्धि हुुुई है। परंतु हमारी पूरी तैयारी है। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रान्तों से उत्तराखण्ड के लोगों को लाने का निर्णय सरकार ने लिया है। पहले से ही अनुमान था कि बाहर से लोगों को लाने पर कोरोना केस बढेंगे इसलिए सरकार पहले से ही तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति से लडने व निपटने के लिए तैयार व सक्षम है। समीक्षा बैठक मे मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिह तथा वित्त एवं स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि कोरेन्टीन किये गये व्यक्ति कोरेन्टीन के नियमों का पालन करेें जो कोरेन्टीन व्यक्ति नियमो का पालन नहीं करेंगे उनसे सख्ती से पालन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण का दौर है सभी जनता अपनी जिम्मेदारियों को समझे व इस लडाई मे सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने जनपद में कोविड-19 मे किये जा रहे कार्यो एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आधुनिकतम उपकरणों  की व्यवस्था कर रही है। बढते संक्रमण को देखते हुये सुशीला तिवारी चिकित्सालय को और अन्य उपकरणों व संसाधनों की आवश्यकता हो उसकी मांग तत्काल शासन को उपलब्ध करायें ताकि व्यवस्था की जा सके। उन्होेने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हमारी फ्रंट लाइन वारियर टीम है, इसलिए स्वास्थ्य कर्मी सहज व सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्होेने कहा मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार डिस्पोज किया जाए। उन्होने इस संक्रमण काल मे आईएमए द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना की इसके साथ ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा रात.दिन तत्परता के साथ जो सेवाये दी जा रही है वह भी प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लिहाज से आनेवाले 10 दिन काफी अहम होंगे ऐसे में हम एहतियात बरतने की जरूरत होगी तथा संयम से कार्य करने व रहने का समय है। उन्होने कहा जिन्हे कोरेन्टाइन किया गया है अगर अगले 10 दिन तक उनकी रिपोर्ट नगेटिव आने के साथ ही उनमें दूसरे लक्षण भी नही दिखते है तो ऐसे लोगो को घर भी भेजा जा सकता है। उन्होने सभी अधिकारियो व कर्मचारियो से कहा कि वह पूरी तत्परता कार्य कुशलता एवं निष्ठा के साथ संक्रमण काल मे टीम भावना के साथ दायित्याें का निर्वहन करें।

केबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य एवं सांसद श्री अजय भटट ने कहा बाहर से आने वाले प्रवासियों से अपील की है कि वे कोरेन्टीन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, नियम तोडने वालों से सख्ती से निपटने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा इस आपदा दौर मे किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुये उनकी भूरी.भूरी प्रशंसा की। उन्होने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता प्रत्येक आम नागरिक को बचाने की है।

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिह ने बताया कि राज्यभर मे अब तक 1.54 लाख लोग आ चुके हैं। जबकि देश के विभिन्न प्रान्तों से उत्तराखण्ड आने के लिए 2.47 लाख लोगो ने पंजीकरण कराया है। उन्होने कहा कि विभिन्न प्रान्तों से लोगो का आना बढ रहा है इसलिए आने वाले समय में कोविड केयर चिकित्सालय में पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ ही कोरेन्टीन सेन्टर में भी पर्याप्त व्यवस्थायें रखी जांए। उन्होने कहा कि होम एवं संस्थागत कोरेन्टीन किये गये व्यक्तियो की नियमित चैंकिंग की जाए तथा कोरेन्टीन का पालन कराया जाए जो कोरोन्टीन नियमो का पालन नही करता है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। श्री कुमार ने कोरेन्टीन सेन्टर व स्टेजिंग एरिया मे साफ सफाई व्यवस्था, सेनेटाइजेशन आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगो का स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरान्त ही उन्हे होम अथवा संस्थागत कोरेन्टीन किया जा रहा है। उन्होने जनपद में प्रवासियों के सर्वलांस, स्कैनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरेन्टीन पर नजर रखने हेतु जनपद में 27 आईडीएसपी टीमें, 84 वीआरटी, 126 सीआरटी, 30 आरआरटी की टीमे लगाई गई है जो सतत् निगरानी कर रही है। श्री बंसल ने बताया कि एसटीएच को कोविड चिकित्सालय बनाया गया है चिकित्सालय मे 337 बैड आईसीयू, 220 बैड कोरोना पाॅजेटिव हेतु, 85 आईसोलेशन बैड तथा 35 बैड वेंटिलेटर हेतु बनाये गये है। उन्होने बताया की कोरोना महामारी के दौरान गम्भीर बीमारी उपचार हेतु 6 प्राइवेट चिकित्सालय भी अधिगृहित किये गये हैए जिनमें सरकारी अथवा आयुष्मान दरों पर ही ईलाज किया जा रहा है अभी तक 20 गम्भीर बीमारी से ग्रसित लोगो का ईलाज किया जा चुका है। जनपद में 121 कोरेन्टीन सेंटर शहरीय व ग्रामीण इलाको मे संचालित है। श्री बंसल ने बताया कि अभी तक जनपद मे 20465 पास जारी किये गये है, विभागीय निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिये गये है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों मे 7921 प्रवासी पहुचे हैए जिसमें से 5493 प्रवासी को होम कोरेन्टीन व 2428 को संस्थागत कोरेन्टीन किया गया है। जबकिशहरी क्षेत्रों में 6479 प्रवासी विभिन्न प्रान्तो से पहुचे है।

बैठक मे विधायक नवीन दुम्का, संजीव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनन्द सिह दरम्वाल, मण्डी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पीआरओ मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, दर्जा धारी मंत्री प्रकाश हर्बोला, बहादुर सिह बिष्ट, मेयर डा0 जोगेेन्द्र पाल सिह रौतेला, प्रकाश रावत, सभापति मण्डी मनोज साह, रविन्द्र रैकुनी, तरूण बंसल, प्रदीप जनौटी, प्रमोद तोलिया के अलावा डीआईजी जगत राम जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, सीएमओ डा0 भारती राणा, एमडी केएमवीएम रोहित मीणा, आरएफसी ललित मोहन रयाल, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपागी, केएस टोलिया, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डा0 सीपी भैसोडा, डा0 अरूण जोशी सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, श्रमायुक्त दीप्ति सिह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने स्टेजिंग एरिया अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण कर स्टेजिंग एरिया की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

Share34SendTweet22
Previous Post

राज्य में 15 पाजिटिव बढ़े, आंकड़ा पहुंचा 332

Next Post

पज्याणा गांव से दस पाजिटिव, लोगों में बेचैनी, प्रशासन चैकन्ना

Related Posts

उत्तराखंड

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: सात मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सौंपे पुरस्कार के चेक

October 24, 2026
36
उत्तराखंड

सुनंदा हाटमिक्स प्लांट संचालकों ने नियमानुसार संचालन करने का दावा किया

October 24, 2026
11
उत्तराखंड

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

October 24, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला: भक्त ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

October 23, 2026
38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.