• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया

24/09/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
6
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते प्लास्टिक और ठोस कचरे ने नई चिंता खड़ी कर दी है. यात्रा सीजन के शुरुआती डेढ़ महीने में ही चारधाम क्षेत्रों से 288 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया है. उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष भी आस्था के नए रिकॉर्ड बना रही है. पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस यात्रा सीज़न अब तक दो महीने में 29 लाख से ज्यादा यात्री चारधाम यात्रा पर आ चुके हैं. लाखों श्रद्धालु बाबा केदार, बदरी विशाल, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए हिमालय की ओर रुख कर रहे हैं. लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ हिमालयी पर्यावरण पर पड़ रहा दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है. बढ़ते पर्यावरणीय खतरे के बीच केदारनाथ में अब ‘कैरी मी बैक’ अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को अपना कचरा वापस साथ लेकर आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.केदारनाथ धाम की यात्रा में आस्था के साथ अब पर्यावरण संरक्षण की तस्वीर भी सामने आने लगी है। हजारों श्रद्धालु जहां बाबा केदार के दर्शन के लिए पैदल पहाड़ी रास्ता तय करते हैं वहीं लौटते वक्त अपने साथ हिमालय क्षेत्र में फैला कचरा भी ला रहे हैं।केदारनाथ धाम में मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी इन दिनों कचरा प्रबंधन में अहम भूमिका निभा रही है। इस यात्रा काल में अभी तक 46 टन से अधिक प्लास्टिक और नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया गया है।इस पूरी मुहिम में सबसे खास श्रद्धालुओं की भागीदारी है। अभियान के तहत चार हजार श्रद्धालु इस मुहिम से जुड़े और उन्होंने केदारनाथ से बेस कैंप तक एक-एक किलो कचरा वापस लाने की जिम्मेदारी उठाई।यहां एमआरएफ के माध्यम कचरे को एकत्र करने के साथ ही उसे अलग-अलग श्रेणियों में छांटने और रिसाइकिलिंग के लिए आगे भेजने का काम किया जा रहा है। कैरी मी बैक अभियान ने इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाया है। यह जिम्मेदारी सफाईकर्मियों तक सीमित नहीं है इसमें श्रद्धालु भी भागीदार बन रहे हैं।प्लास्टिक और ठोस कचरा बना चिंता का कारण यात्रा मार्गों और धाम क्षेत्रों में जमा हो रहा प्लास्टिक तथा अन्य ठोस कचरा अब प्रशासन, पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है. हाल ही में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के लेकर वहां की नगर और जिला पंचायतों की ओर से सामने आए आंकड़ों के अनुसार, यात्रा सीजन की शुरुआत से माह के अंत तक चारधाम यात्रा क्षेत्रों से लगभग 288 टन कचरा एकत्र किया जा चुका है. इनमें प्लास्टिक बोतलें, खाद्य पदार्थों के रैपर, पॉलीथिन, डिस्पोजेबल सामग्री और अन्य ठोस अपशिष्ट शामिल हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं उत्तराखंड के चारों धाम और इनके यात्रा मार्ग देश के सबसे संवेदनशील हिमालयी क्षेत्रों में आते हैं. पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छोड़ा गया प्लास्टिक वर्षों तक नष्ट नहीं होता. धीरे-धीरे यह कचरा मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों को प्रभावित करता है.यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में उपयोग होने वाली प्लास्टिक पानी की बोतलें, स्नैक्स पैकेट, चाय-कॉफी के डिस्पोजेबल कप और अन्य सामग्री कचरे का बड़ा हिस्सा बनती हैं. कई बार यह कचरा रास्तों, पहाड़ियों और नदी-नालों के किनारे जमा हो जाता है. बरसात के दौरान यही कचरा जलधाराओं के माध्यम से नदियों तक पहुंच जाता है, जिससे पर्यावरणीय संकट और गहरा हो जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों के सिकुड़ने और अनियंत्रित पर्यटन जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हिमालय के लिए यह अतिरिक्त दबाव भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है. बढ़ती समस्या को देखते हुए केदारनाथ में एक नई पहल शुरू की गई है. इसका नाम ‘कैरी मी बैक’ रखा गया है. इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से सीधे जोड़ना है. इस पहल के तहत केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों को विशेष कपड़े के बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाला प्लास्टिक और अन्य सूखा कचरा इन बैगों में एकत्र करें और वापसी के समय अपने साथ नीचे लेकर आएं. इसके बाद निर्धारित स्थानों पर कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा. अभियान से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि यदि प्रत्येक श्रद्धालु अपने हिस्से का कचरा वापस लेकर आए, तो धाम और यात्रा मार्गों में फैलने वाले प्लास्टिक कचरे की मात्रा में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है. प्रशासन का कहना है कि पहाड़ों में कचरा प्रबंधन एक जटिल और खर्चीली प्रक्रिया है. ऐसे में जनभागीदारी के बिना स्थायी समाधान संभव नहीं है. अब तक कचरा प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और स्थानीय निकायों पर रहती थी, लेकिन ‘कैरी मी बैक’ अभियान इस सोच को बदलने की कोशिश है. कैरी मी बैक’ अभियान के तहत श्रद्धालुओं को केवल पर्यटक या यात्री नहीं, बल्कि हिमालय संरक्षण अभियान का सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है. यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. यात्रियों को बताया जा रहा है कि जिस हिमालय की गोद में वे दर्शन के लिए पहुंचते हैं, उसकी स्वच्छता और सुरक्षा भी उनकी सामूहिक जिम्मेदारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह अभियान प्रभावी रूप से लागू होता है, तो आने वाले वर्षों में चारधाम यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक कचरे की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. उत्तराखंड के चारों धाम जिन नगर निकायों के अंतर्गत आते हैं, वहां आज भी प्रभावी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का अभाव है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तरकाशी जैसे महत्वपूर्ण जनपद में भी कचरे के प्रसंस्करण की समुचित व्यवस्था नहीं है. उनके अनुसार यात्रा सीजन हो या ऑफ सीजन, बड़ी मात्रा में कचरा नदी किनारों और खुले क्षेत्रों में डंप किया जाता है. बाद में जब तेज बारिश या बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो यही कचरा नदियों में बह जाता है और पर्यावरणीय संकट को और गंभीर बना देता है. विशेषज्ञों का मानना है कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह हिमालय की नाजुक पारिस्थितिकी से भी जुड़ी हुई है. यदि यात्रा को दीर्घकालिक और पर्यावरण अनुकूल बनाना है तो सरकार, प्रशासन, स्थानीय समुदाय और श्रद्धालुओं को मिलकर काम करना होगा. कैरी मी बैक’ जैसे अभियान इस दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत माने जा रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसके साथ मजबूत कचरा प्रबंधन नीति, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट, सख्त निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अभियान भी जरूरी हैं. चारधाम यात्रा में उमड़ रही आस्था के बीच अब सबसे बड़ी चुनौती यही है कि हिमालय की पवित्रता और प्राकृतिक विरासत को कैसे सुरक्षित रखा जाए. क्योंकि यदि आज प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में बढ़ता प्लास्टिक कचरा हिमालय के लिए एक गंभीर पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकता है. इस पहल को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई लोग इसे देश के अन्य धार्मिक स्थलों, नदियों और जंगलों में भी लागू करने की मांग कर रहे हैं।समय रहते नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा।लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं

Share2SendTweet2
Previous Post

बाहर होंगे चीन सीमा से सटे नेलांग व जादूंग गांव

Next Post

छात्रसंघ चुनाव: डोईवाला महाविद्यालय में छह पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Related Posts

उत्तराखंड

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026
20
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

ऑनलाइन हाजिरी बनी परेशानी का सबब मेहनताने को भटक रहे श्रमिक

October 12, 2026
8
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आगाज

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थी बिशनी देवी शाह

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

October 12, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.