• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कोटद्वार शहर की समस्याओं पर हुआ रचनात्मक विमर्श : प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व नागरिक संगठनों ने मिलकर खोजें समाधान

रचनात्मक संवाद के साथ आगे बढ़ेगा कोटद्वार, सुदृढ़ प्रशासनिक साझेदारी पर बल

03/12/25
in उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
17
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

समन्वित प्रयासों से शहर में सुधार की राह होगी आसान, सकारात्मक विमर्श से बनी सहमति।

कमल बिष्ट/ उत्तराखंड समाचार।
गढ़वाल। कोटद्वार शहर में ट्रैफिक दबाव, अतिक्रमण, पार्किंग, पेयजल–सीवर और अन्य स्थानीय विभिन्न मुद्दों के समाधान के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण कार्यालय, कोटद्वार में एक रचनात्मक और समस्या-समाधान केंद्रित जनसुनवाई बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सहयोग, समन्वय और व्यावहारिक समाधान पर फोकस रहा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि शहर की समस्याओं का प्रभावी समाधान तभी संभव है जब विभाग अपनी जिम्मेदारी के साथ आपसी समन्वय बढ़ाएं और कार्यों में गति लाएं। उन्होंने सभी विभागों से अपेक्षा व्यक्त की कि नागरिकों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ समझा जाए और उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने आवासीय भवनों को जल संयोजन देने में आ रही दिक्कतों, शहर में आवारा पशुओं की समस्या तथा बंदरों के आतंक को लेकर स्थिति साझा की। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय बढ़े तो कई समस्याएं शीघ्र सुलझ सकती है। इस पर विधानसभा अध्यक्षा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छोटी समस्याएं भी जनता के लिए बड़ी असुविधा उत्पन्न कर सकती हैं, इसलिए प्राथमिकता के साथ उनका समाधान किया जाए।

बैठक में व्यापार संघ ने बढ़ते वाहनों, सीमित पार्किंग, चालानी कार्रवाई और सड़क किनारे ठेलियों से व्यवस्था प्रभावित होने जैसे मुद्दे रखे। व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्षा ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन को संतुलित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइसेंसिंग व्यवस्था में व्यापार मंडल को शामिल किया जाए और मुख्य मार्गों पर पार्किंग–प्रबंधन को सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि शहर की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम पर अध्यक्षा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल बसें और वाहन परिसर के भीतर ही खड़े किए जाएँ। उन्होंने ओवरलोडिंग को गंभीर विषय बताते हुए परिवहन और पुलिस विभाग को सतर्क निगरानी के निर्देश दिए।

पार्षदों द्वारा देवीरोड़ -कौड़िया मार्ग पर भारी वाहनों से हो रहे नुकसान, नालों में ब्लॉकेज, एडीबी की धीमी प्रगति, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने, सिंचाई गूलों के बंद होने, बिजली लाइनों की समस्या, राशन कार्ड अपडेट जैसी कई नागरिक शिकायतें सामने रखी गयीं। अध्यक्षा ने इन पर विभागवार समाधान सुझाते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि उसका कार्य किसी अन्य विभाग की प्रगति को प्रभावित न करे। उन्होंने नालों और पाइपलाइन से जुड़े तकनीकी कार्यों में स्थायी समाधान अपनाने पर बल दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी रजनी जुयाल के मामले में उन्होंने निःशुल्क विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। शहर में सूअर पालन, ओवरलोड खनन वाहन, ध्वनि प्रदूषण, और कर विभाग से संबंधित शिकायतों पर भी उन्होंने जिलाधिकारी को पृथक समीक्षा करने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आश्वस्त किया कि सभी विभाग दिशानिर्देशों का पालन करेंगे और शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त टीम आगामी पखवाड़े में कार्य प्रारंभ कर देगी। उन्होंने कहा कि कोटद्वार शहर की यातायात और नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाने की दिशा में यह बैठक एक सकारात्मक कदम है। बैठक में प्रशासनिक समन्वय को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जहां विभिन्न संबंधित विभागों ने शहर की समस्याओं को साझा दृष्टि से देखते हुए संयुक्त समाधान पर सहमति जताई। जिलाधिकारी, नगर निगम, पुलिस, जल संस्थान और एडीबी सहित सभी विभागों ने स्पष्ट किया कि कोटद्वार की चुनौतियां तभी तेजी से हल होंगी जब कार्य एक-दूसरे के साथ तालमेल में हो। इसी सामूहिक दृष्टिकोण ने बैठक को शिकायतों के निवारण से आगे बढ़ाकर सुदृढ़ प्रशासनिक साझेदारी की दिशा में एक सकारात्मक कदम बना दिया।

इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े, नगर आयुक्त पी. एल. शाह, उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, कुंज अग्रवाल व जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share7SendTweet4
Previous Post

उत्तरकाशी धराली त्रासदी: कर्नल कोठियाल ने उठाए आपदा प्रबंधन पर सवाल

Next Post

मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में वार्षिकोत्सव मनाया धूमधाम से

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026
3
उत्तराखंड

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
15
उत्तराखंड

डोईवाला: द होराइजन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव ‘उद्भव-2026’

November 4, 2026
17
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

November 4, 2026
36
उत्तराखंड

तरवाड़ी महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबिता एवं छात्र वर्ग में अभिषेक विजेता

November 4, 2026
4
उत्तराखंड

यूकेडी ने लोनिवि थराली में प्रदर्शन कर बदहाल ग्रामीण सड़कों पर आक्रोश जताया

November 4, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

November 4, 2026

आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान के पिता उमाकांत जुगरान का निधन

November 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.