हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने अपने अधिकारों एवं देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ने जनप्रतिनिधियों के साथ राजजात यात्रा के तहत किए जा रहे राजकीय मार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर एवं राजमार्ग संख्या 91 ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क के तहत किए जा रहे निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने गुणवत्ता के साथ तेजी के साथ कार्य करने की बात कही जिस पर लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता ने गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा व देवाल ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क पर पहुंचे जहां पर देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने निर्माण कार्य पर असंतोष जताते हुए मानकों के अनुरूप कार्य नही किए जाने की बात कही जिस पर अधिशासी अभियंता ने कार्य में सुधार लाएं जाने के कंपनी को निर्देश दिए, इसके बाद सभी लोग थराली -देवाल-वांण में पहुंचे जहां पर उन्होंने किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां दी जिस पर अधिकारियों गुणवत्ता के साथ कार्य करने की बात कही , दरसअल नंदादेवी राजजात के तहत थराली -देवाल-मंदोली-वांण 52.20 किलोमीटर के सुधारीकरण के लिए सरकार के द्वारा 32 करोड़ 69 लाख 39 हजार एवं नंदादेवी राजजात यात्रा के तहत ही ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क के सुधारीकरण एवं डीबीएम/बीसी द्वारा डामरीकरण के लिए 18 करोड़ 6 लाख 17 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई हैं और दोनों ही राज्य मार्गों पर इन दिनों लोनिवि थराली के द्वारा कार्य करवाए जा रहे हैं कार्यों में गुणवत्ता की शिकायत पर संयुक्त निरीक्षण किया गया।इस निरीक्षण के दौरान लोनिवि थराली की सहायक अभियंता बबिता,अवर अभियंता श्रीजय, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया,अरूण कुमार, इंद्र सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा सुयाल, शंकर सिंह गड़िया आदि मौजूद थे।











