डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा से सकुशल लौटने पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी मनीष धीमान का स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। कैलाश मानसरोवर, पर्वत के दर्शन एवं परिक्रमा के बाद मंगलवार को लौटने पर उन्होंने अपने यात्रा अनुभव साझा किए। मनीष धीमान ने बताया कि बीती 3 जून को कैलाश यात्रा में जाने वाले जत्थे में वह शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से उन्हें इस पावन यात्रा को पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यात्रा को आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अद्भुत अनुभव बताया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर संजय गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, मनोहर सैनी, महेश लोधी, आशुतोष लोधी, नेत्रपाल रोहिला आदि उपस्थित थे।











