कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के सभागार में यू कास्ट (U COST ) एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के तत्वाधान में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य उमाशंकर कुकरेती ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता वैज्ञानिक सोच, नवाचार, टीम भावना, नेतृत्व को बढ़ावा, शीर्षक पर जूनियर एवं सीनियर स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विकासखंड के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने प्रतिमाग किया। सभी छात्रों की स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में 6, 6 छात्रों का चयनकर सात चक्रों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम- स्वर्णिम, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट कोटद्वार, द्वितीय स्थान- आकांक्षा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कोटद्वार तृतीय स्थान- जतिन अधिकारी जीआईसी सिगडडी एवं सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- आदर्श गौड़, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कण्वाघाटी कोटद्वार, द्वितीय- माही, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट कोटद्वार एवं तृतीय- अभिजय बिष्ट, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट कोटद्वार ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक सरिता रौतेला, दीपक नौटियाल, सीतांशु खुगशाल, कविता बिष्ट रावत, रश्मि उनियाल, पूनम पांथरी, रितु, ज्योति ध्यानी, ममता भंडारी, एकता वर्मा, मोनिका थे।
इस अवसर पर, मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य उमाशंकर कुकरेती, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत, प्रधानाचार्य मुकेश रावत, मनमोहन सिंह चौहान जिला समन्वय, राजेंद्र प्रसाद सुंदरियाल, ब्लॉक समन्वयक सरिता रौतेला, श्रवण रावत, अजय बिष्ट, अखिलेश नेगी, विजय नौटियाल, भगवान सिंह नेगी, संगीता कुकरेती आदि मौजूद रहे।











