डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश होने के बावजूद शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो और पठन-पाठन सुचारु रूप से जारी रहे, इसके लिए शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। नगर के अशासकीय विद्यालय पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। शिक्षक मोबाइल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से नियमित रूप से पाठ्यक्रम का अध्यापन करा रहे हैं। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विद्यालयों में अवकाश घोषित है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि सरकारी विद्यालय किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। छात्र-छात्राओं को हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार निरंतर प्रयासरत है। इस पहल में आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल, विवेक बधानी, राधा गुप्ता, सुदेश सहगल, अर्चना पाल, विदुषी शर्मा, आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।











