• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उपेक्षा का शिकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

11/02/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
16
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहन के नाम पर भले ही लाखों करोड़ों खर्च करने का दावा करती हो, लेकिन धरातल पर ये दावे हवाई साबित होते हैंदेहरादून में करीब ढाई सौ करोड़ की लागत से बना राजीव गांधी इन दिनों बदहाल स्थिति में है. 2016 में इस स्टेडियम का उद्घाटन किया था. स्टेडियम इस लिहाज से बनाया गया था कि उत्तराखंड में क्रिकेट प्रेमियों को नेशनल और इंटरनेशनल मैच देखने का मौका मिलेगा और यहां की प्रतिभाओं को भी खेलने का मौका मिल सकेगा. रखरखाव न होने की वजह से इन दिनों यह स्टेडियम बदहाल स्थिति में है. राज्य सरकार की इस पहल से देहरादून में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के मैच होंगे और यह वही ग्राउंड है जिसे अफगानिस्तान ने अपना होम ग्राउंड बनाया था और यहीं पर आयरलैंड बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच भी हुए थे. लेकिन इन दिनों यह स्टेडियम पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है. रखरखाव न होने की वजह से कुर्सियां टूट गई हैं. मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग आई है इतना ही नहीं पूरे ग्राउंड में बरसात के पानी से काई लग गई है. आलम यह है कि, जंगली घास उग जाने से स्टेडियम की पिच भी पूरी तरह से तबाह हैउत्तराखंड की रणजी टीम ने महज 7 वर्षों में बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि राज्य के क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है।  लेकिन यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने ही राज्य में नहीं, बल्कि बाहर जाकर खेलने को मजबूर है। वजह साफ है, देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि बड़े-बड़े कॉन्सर्ट और इवेंट कराने के लायक ही बचा है। जिस कारण उत्तराखंड क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले को अपने ही घरेलू मैदान पर खेलने का सपना अब टूट गया।रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने वाली उत्तराखंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद उत्तराखंड से मेजबानी छीन ली गई. खराब स्टेडियम और सरकारी लापरवाही ने राज्य से ऐतिहासिक मैच छीन लिया. दरअसल, देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिसे विश्व स्तरीय सुविधाओं का दावा किया जाता रहा, आज वही स्टेडियम उत्तराखंड क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गया.बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर के निरीक्षण में पिच और ग्राउंड की हालत बेहद खराब पाई गई. निरीक्षण में सामने आया कि पिच असमान है. आउटफील्ड में जगह-जगह खराब पैच हैं और पानी निकासी की व्यवस्था भी नाकाफी है.इन खामियों के चलते बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच उत्तराखंड से बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया. अब यह मुकाबला उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम या कानपुर के ग्रीन पार्क में कराए जाने की तैयारी है जबकि उत्तराखंड के लिए यह घरेलू मैदान पर इतिहास रचने का सुनहरा मौका था. उत्तराखंड क्रिकेट के लिए यह एक बेहद दुखद और निराशाजनक घटनाक्रम है। राज्य की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रचते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन मेजबानी के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।सेमीफाइनल में उत्तराखंड का मुकाबला केएल राहुल की अगुवाई वाली मजबूत कर्नाटक टीम से होने वाला था, जिसमें 5 टेस्ट खिलाड़ी शामिल थे। इस मैच की मेजबानी देहरादून में होती तो राज्य के क्रिकेट प्रेमियों, युवा खिलाड़ियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी फायदा पहुंचता। स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता और क्रिकेट का स्तर ऊंचा उठता। लेकिन स्टेडियम की बदहाल स्थिति ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।बता दें खेल विभाग कई बार दावा कर चुका है कि देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। खेल मंत्री कई बार क्रिकेट और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देने की बात कह चुकी हैं, बावजूद इसके जमीनी हकीकत कुछ और ही है। स्टेडियम अब ज्यादातर कॉर्पोरेट लीग मैचों, नाच-गाने के कार्यक्रमों या छोटे आयोजनों तक सीमित रह गया है। रखरखाव पर ध्यान न देने से पिच और बुनियादी ढांचा लगातार बिगड़ता जा रहा है।उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने इस फैसले पर गहरा खेद जताया है। उन्होंने कहा कि वे स्टेडियम को जल्द अपग्रेड करने की दिशा में प्रयास करेंगे। लेकिन सवाल वही है क्या अब सरकार जागेगी? क्या खेल सुविधाओं को वास्तविक प्राथमिकता दी जाएगी? उत्तराखंड क्रिकेट ने मैदान पर साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के लिए तैयार है, लेकिन प्रशासन और सरकार उसी स्तर की तैयारी नहीं दिखा पाई। अब सवाल यह है कि, क्या स्टेडियम के रखरखाव को गंभीरता से लिया जाएगा? क्या भविष्य में उत्तराखंड अपने ही घर में बड़े मुकाबलों की मेजबानी कर पाएगा? अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियां बार-बार अधूरी रह जाएंगी। यह मामला सिर्फ एक मैच की मेजबानी का नहीं, बल्कि राज्य की खेल व्यवस्था और प्राथमिकताओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को नुकसान हुआ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सरकार के अधीन है और इसके रखरखाव व पिच की गुणवत्ता पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में उत्तराखंड को ऐसे बड़े और ऐतिहासिक मुकाबलों की मेजबानी से वंचित न होना पड़े।लेकिन सवाल यह है कि जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा खिलाड़ियों को ही भुगतना पड़ रहा है.लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं

Share6SendTweet4
Previous Post

औली के विश्व स्तरीय “नंदा देवी स्कीइंग स्लोप”पर ही आयोजित होंगे, राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा

Next Post

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: भक्त ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

October 23, 2026
20
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

October 23, 2026
4
उत्तराखंड

पिंडर नदी एवं शंभू नदी में अस्थाई लकड़ी के पुलों के निर्माण किये जाने एवं हरमल में निर्माणाधीन इलैक्ट्रिक ट्राली का कार्य शीघ्र पूरा किए जाने की मांग

October 23, 2026
4
उत्तराखंड

केदार ड्राइव 2026 से युवा शक्ति और हिमालय संरक्षण को नई दिशा

October 23, 2026
8
उत्तराखंड

नए प्रतिष्ठानों से व्यापारिक गतिविधियों को मिलता है बढ़ावा: प्रेमचंद

October 23, 2026
52
उत्तराखंड

विकासखंड मुख्यालय देवाल में करीब 18 करोड़ 39 लाख रूपयों की लागत से बनेगा बहुमंजिला पार्किंग स्थल

October 23, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: भक्त ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

October 23, 2026

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

October 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.