हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड थराली के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव रतगांव की छात्रा कुमारी दिव्या पुत्री राम सिंह बिष्ट का हिंदी ऑनर्स के लिए देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चयन हुआ हैं।छात्रा ने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयन होने पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धजीवियों ने छात्रा को बधाई दी हैं।
छात्रा कु.दिव्या का गत दिवस हिंदू विश्वविद्यालय बनारस में अध्ययन के लिए चयन हुआ हैं। छात्रा के इस चयन को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा हैं। उसके चयन पर रतगांव सहित सोल क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई हैं।छात्र का चयन पहले कक्षा 9 वी में जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में हुआ था तथा इस वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उसने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए आवेदन किया था और परीक्षा दी थी जिसमें वह सफल रही और उसका चयन बनारस विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए हो गया हैं। छात्रा का चयन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में होने पर थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा, रतगांव ग्राम प्रधान दीपा देवी , क्षेत्र पंचायत सदस्य बालकिशोर , जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियल, सोल विकास समिति अध्यक्ष चरण सिंह रावत, मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, क्षेपंस भानु प्रकाश फर्स्वाण ,मोहन सिंह बिष्ट, मानवेंद्र दानू,मदन बिष्ट प्रियंका आदि ने छात्रा को बधाई देते हुए आशा जताई कि वह अपनी मेहनत के बलबूते और अधिक उपलब्धि हासिल करने का प्रयास करेंगी।











