
कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झांकियां देखने के लिए भक्तजनों की भारी भीड़ रही।
श्री बालाजी मन्दिर को सुंदर फूलों व आकर्षक लाइट की झालरों द्वारा सजाया गया था। प्रातः श्री बालाजी महाराज को चांदी का चोला चढ़ाया गया उसके बाद श्री राधा कृष्ण जी व लड्डू जी को आकर्षक सुन्दर वस्त्रों व गहनों से सजाया गया। सुबह से ही मन्दिर में भक्तजनों का भारी आवागमन रहा। शाम को श्री श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार कर पूजन किया गया सायं कालीन आरती के बाद चाँदपुर से आये भजन गायक नीरज चौहान, दीपक कुमार, सुनील खैरवाल द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। मन्दिर में आये सभी भक्तजनों ने मिलकर भजनों का आनंद लेते हुए नाच गाकर धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म मनाया गया। रात्रि 12 बजे केक काटकर श्री कृष्ण भगवान, श्याम बाबा जी की आरती की गई। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। श्री कृष्ण उत्सव में मन्दिर के संस्थापक दिनेश ऐलावादी, कमल अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खंडूड़ी भूषण, मेयर नगर निगम शैलेन्द्र सिंह रावत, राजेंद्र अंथवाल, राजगौरव नौटियाल, विकास मित्तल, वीरेंद्र रावत, सुमन कोटनाला,
विकास ऐलावादी, शैलका ऐलावादी, सुनीता कोटनाला, रश्मि सिंह, रचित, सुशील भाटिया, नवीन गोयल, आशीष अग्रवाल, कुंज अग्रवाल, अमन अग्रवाल, राजेश जागडा, आचार्य जानकी प्रसाद द्विवेदी, आचार्य रमेश चंद्र कपरवाण, आचार्य दीपक लखेड़ा, आचार्य मुकेश बलोधी, आचार्य चंडी प्रसाद पंत, आचार्य रक्षित, आचार्य सौरभ कोटनाला, पंडित आदि देवरानी, पंडित जतिन मुंडेपी, पंडित दिव्यांशु दुदपुड़ी, पंडित संजय नौटियाल, पंडित देवाशीष कुकरेती, गायक दीपक, सुनीता जागडा, शालिनी खैरवाल, प्राची, गोपाल अग्रवाल, आशा देवी, आलोक अग्रवाल, गौरव शर्मा, दिव्याशी सहित हजारों श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे।











