• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

राजस्थान के कोटा में सुपोषित माँ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, हंस फाउंडेशन ने लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की पोषण किट

18/05/22
in हेल्थ
Reading Time: 1min read
269
SHARES
336
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

राजस्थान कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने किया सुपोषित मां अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ
राजस्थान के कोटा में सुपोषित माँ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, हंस फाउंडेशन ने लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की पोषण किट

राजस्थान के कोटा में मंगलवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में सुपोषित माँ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने किया। इस अभियान के तहत 3 हजार गर्भवती महिलाओं को सुपोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें कोटा में 2 हजार एवं बूंदी में 1 हजार महिलाएं शामिल है।

सुपोषित माँ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मां अपनी ही नहीं,अपनों की भी चिंता करती है। मां की पूजा तभी साकार होगी,जब हम मां को स्वस्थ रख सकेंगे। हर गर्भवती मां को सुपोषित करने के लिए काम करेंगे। हर मां को सुपोषित करना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए और हमारी माता-बहनों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात हैं कि हमें हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत श्री भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आशीर्वाद इस अभियान के लिए मिला है। आप इस अभियान के तहत लाभार्थी महिलाओं को 9 महीने तक पोषण किट उपलब्ध कराएंगे। इसी के साथ हंस फाउंडेशन की ओर से गांव-गांव में चलता फिरता अस्पताल भी संचालित होगा, जहां गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। इसके लिए हम माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी का आभार व्यक्त करते है।
श्री बिरला ने हंस फाउंडेशन की सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा की माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज के सानिद्धय में हंस फाउंडेशन भारत के कई राज्यों में स्वास्थ्य-शिक्षा,दिव्यंगता,रोजगार,पलायन,पेयजल,कृषक कल्याण,समाज कल्याण,महिला सशक्तिकरण,ग्रामीण विकास,बाल विकास एवं ऊर्जा आदि क्षेत्रों में सेवाएं देने के साथ-साथ भारत के सीमांत क्षेत्रों में बसे गांवों तक सेवाएं पहुंचा रहा है। यह यकीनन सेवा का वास्तिवक परिदृश्य है। जिसे माता मंगला जी अपनी सेवाभावनाओं के साथ निरंतर आगे बढ़ा रही है। इसी का एक सुखद परिणाम हैं कि आज माता मंगला जी राजस्थान की इस भूमि में हमारे इस अभियान सुपोषित मां अभियान के दूसरे चरण में भागीदारी कर,इस अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए हमारे साथ खड़ी है,हम आभारी है।
इस मौके पर माताश्री मंगला जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अभिनंदन करते हुए कहा कि हम आज अभिभूत हैं कि हम मां के स्वास्थ्य को लेकर इस अभियान में शामिल है। मां को यूं ही ईश्वर का दर्जा नहीं दिया गया है। इस रिश्‍ते में बहुत कुछ खास होता है, जिसे आप या हम नकार नहीं सकते हैं। इस लिए यह रिश्ता स्वस्थ और खुश रहे,उसके लिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समझते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिराल जी ने सुपोषित मां अभियान की शुरूआत की है। इसके लिए मैं उन्हें और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देती हूं।
माता मंगला जी ने कहा कि आज गर्भवती मां के पोषण के साथ बच्चे के पोषण के लिए व्यापक प्रयासों की आवश्यकता है। इसके लिए ओम बिरला जी ने जो संकल्प लिया था। वह निरंतर आगे बढ़ रहा हैं,और इस संकल्प में हंस फाउंडेशन को भी आज भागीदारी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह हमारी सेवाओं का सम्मान है।
माता मंगला जी ने कहा कि सुपोषित मां अभियान हमारी आने वाली पीढियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का अभियान है। मां का मानसिक प्रभाव उसके बच्चे पर भी पड़ता है। इस लिए मां को स्वस्थ रखेंगे तो आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ रहेगी। इस लिए हम सभी को ओम बिरला जी की प्रेरणा से शुरू हुए इस अभियान को जनआंदोलन के संकल्प के साथ पूरा करना है।
इस मौके पर माता मंगला जी ने कहा कि हंस फाउंडेशन देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा है। हमारी सेवाओं के केंद्र में भारत के ग्रामीण परिवेश से लेकर सीमांत क्षेत्रों में बसे गांव है। जहां तक सेवाएं निरंतर पहुंच रही है। आज जब यहां इस आयोजन में शामिल हैं तो अरूणाचल प्रदेश के त्वांग के दूर्गम क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्वास्य केंद्रों के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई एम्बलेंसों को मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू जी ने फ्लैग ऑफ किया है,यह एम्बुलेंस अरूणाचल प्रदेश की सीमा पर बसे गांवों के लोगों को स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान करेंगी।
इसी तरह आज हमने कोटा-बूंदी के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की दिशा में हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा का शुभारंभ किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह मोबाइल वैन गांव-ढाणियों में आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुगम बनाएगीl हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा के माध्यम से आमजन को प्राथमिक उपचार से लेकर सामान्य जांच,नि:शुल्क दवा व परामर्श की सुविधाएं भी मिलेगी। मरीजों को चिन्हित कर प्राथमिक जांच की जाएगी ताकि गंभीर बीमारी की स्थिति में समय पर उपचार संभव हो सके।
आपको बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर वर्ष 2020 में शुरू हुए सुपोषित मां अभियान के लिए पिछले कई दिनों से कोटा में अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाकर ऐसी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया था,जिन्हें पोषण की जरूरत है। मॉनिटरिंग के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य कार्ड भी उपलब्ध कराए गए थे,साथ ही महिलाओं की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच हुई थी।
इस बार हंस फाउंडेशन ने इस अभियान में सहयोग किया है। जिसके तहत लाभार्थी महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध कराई गई। जिसमें आटा,चना,मूंग साबूत,तेल मूंगफली,मिक्स दाल,मेथी दाना, सोयाबड़ी,मूंगफली के दाने और बेस है। यह किट हर महीने गर्भवती महिलाओं को नौ महीने तक प्रदान की जाएगी। साथ ही हर महीने मेडिकल चेकअप भी करवाया जायेगा। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा,विधायक चंद्रकाता मेघवाल और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Share108SendTweet67
Previous Post

जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण समन्वय समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक की

Next Post

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: खांसी-जुकाम को हल्के में न लें, हो सकता है स्वाइन फ्लू का लक्षण

September 3, 2026
87
उत्तराखंड

एसडीआरएफ ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

August 5, 2026
20
उत्तराखंड

*दिल का ख्याल रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक सेहत के लिए फायदेमंद है बेर

June 9, 2026
19
उत्तराखंड

हर साल तंबाकू उत्पादों से 1.7 लाख टन कचरा

June 6, 2026
15
उत्तराखंड

खतरा बना एंटीबायोटिक का दुरुपयोग

February 17, 2026
29
उत्तराखंड

क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

February 4, 2026
26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा भूस्खलन ले लेगा शहर की जान

September 21, 2026

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

September 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.