डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शिव कांवड़ सेवा समिति, डोईवाला के तत्वावधान में लच्छीवाला टोल प्लाजा के समीप विशाल शिव कांवड़ भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए भोजन, चिकित्सा सुविधा और विश्राम सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान कांवड़ियों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा और विश्राम की व्यवस्था भी की गई, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान राहत मिल सके। भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। शिव भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। भंडारे का उद्देश्य शिव भक्तों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सेवा भाव को बढ़ावा देना है। समिति के सदस्यों और सहयोगियों ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
इस अवसर पर अनिल घई, संजय गुप्ता, अंकित चौहान, शोभित श्रीवास्तव, चिराग यादव, उपकार अग्रवाल, कस्तूरबानन्द जोशी, मनीष धीमान, भानू प्रताप गुप्ता, संदीप रस्तोगी, ऋषि अग्रवाल, संजय शर्मा, सुदेश देवी, शिखा अग्रवाल, निकिता गुप्ता, महेश मिश्रा, विजय शर्मा, आशुतोष लोधी, प्रशांत बैरवान, शिवम वर्मा, सचिन लोधी, वैभव जिंदल आदि मौजूद रहे।











