डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली पुलिस के अनुसार, पुरानी घमंडपुर रोड, जौलीग्रांट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को 6.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया आरोपी की पहचान शेखर (28) निवासी सपेरा बस्ती, डोईवाला के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और आसपास के नशेड़ियों, टैक्सी चालकों व मजदूरों को फुटकर में स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।











